फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Model S कैसे बनी 644 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली पहली इलेक्ट्रिक कार

Wed, 17 Jun 2020 12:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Tesla Model S Long Range Plus 644 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर सकती है
  • अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा प्रमाणित किया गया 
  • इतनी लंबी रेंज वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बनी 
विज्ञापन
Tesla Model S Electric car - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla (टेस्ला) ने घोषणा की है कि उसकी Model S Long Range Plus (मॉडल एस लॉन्ग रेंज प्लस) को 400 मील (644 किलोमीटर) से अधिक रेंज हासिल करने वाली पहले ईवी का खिताब मिला है। यह ईपीए-रेटेड (अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी) द्वारा प्रमाणित किया गया है। 
विज्ञापन

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस खबर की पुष्टि की। मस्क ने यह भी बताया कि जनवरी के आखिर में बनी सभी मॉडल एस कारों की रेंज 402 मील (647 किलोमीटर) है। बता दें कि लेटेस्ट ईपीए-रेटेड ने बताया है कि MY19 Tesla Model S 100D की तुलना में नए मॉडल की कार में 20 फीसदी रेंज बढ़ गई है, जबकि इसमें वही बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है। 
 

टेस्ला ने कहा, "यह महत्वपूर्ण उपलब्धि टेस्ला की दक्षता और ऊर्जा मितव्ययिता के जुनून को दर्शाती है, और टेस्ला इंजीनियरिंग, डिजाइन और प्रोडक्शन टीमों द्वारा कोर हार्डवेयर और सिस्टम आर्किटेक्चर विकास में कई बदलावों के माध्यम से हासिल की गई है।" इस साल की शुरुआत में जब हमने पहली बार फ्रेमॉन्ट कैलिफॉर्निया में अपने कारखाने में मॉडल S लॉन्ग रेंज प्लस का निर्माण शुरू किया, तब इन बदलावों के साथ उत्पादन किया।" 

कंपनी ने बताया कि कई कारणों की वजह से ओवरऑल माइलेज रेटिंग में सुधार संभव हो पाया है। Tesla Model 3 और Model Y कारों से वजन कम करने की सीख का Model S ने निर्माण में उपयोग किया गया। इसके अलावा, कंपनी के इन-हाउस सीट निर्माण, हलके बैटरी पैक और एयरोडायनामिक खिंचाव को कम करने वाले चौड़े एयरो व्हील्स का मानकीकरण कुछ प्रमुख कारक हैं जिन्होंने Model S को पहले की तुलना में हलका बनाया और इसकी वजह में इस कार की रेंज बढ़ गई। 

नए एयरो व्हील्स के अलावा, कार के रियर एसी इंडक्शन ड्राइव यूनिट में लुब्रिकेशन को बनाए रखने के लिए एक इलेक्ट्रिक ऑयल पंप दिया गया था ताकि घर्षण को कम किया जा सके, चाहे रफ्तार कितनी भी हो। इसके अलावा, कार के ट्रांसमिशन में किए गए सुधारों की वजह से हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान 2 फीसदी ज्यादा रेंज मिलती है। 
विज्ञापन

कंपनी ने एक नया ड्राइव फीचर, HOLD (होल्ड) भी पेश किया, जो मोटर के रीजनरेटिव ब्रेकिंग को भौतिक ब्रेक के साथ मिलाकर काम करता है। यह वाहन को एक्सीलेटर पेडल छोड़ देने से रोकने में मदद करता है। कम रफ्तार में यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग फंक्शन बैटरी पैक में ज्यादा ऊर्जा लौटाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें