दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) को अगर इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में बादशाहत कायम रखनी है तो उसे चीन में कामयाब होना पड़ेगा। खासतौर पर महामारी के बाद की दुनिया में। ऐसा करने के लिए, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क उस बैटरी इंजीनियर का रुख कर रहे हैं, जिन्होंने एक बार टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple को अपने MacBook (मैकबुक) लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने में मदद की थी।
Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
Zeng Yuqun (जेंग यूकुन) की उम्र 52 साल है। उन्होंने Contemporary Amperex Technology Co. Ltd. (CATL) (कंटेम्परेरी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड) बनाई और एक दशक से भी कम समय में चीन के बैटरी बाजार के चैंपियन बन गए। यह कंपनी कारों के भविष्य के रूप में माने जाने वाले प्लग-इन वाहनों के लिए रिचार्जेबल सेल का सबसे बड़ा वैश्विक उत्पादक बन गई। जेंग एक मामूली से पहाड़ी गांव में रहते थे और एक सरकारी कंपनी में 30 डॉलर महीना की नौकरी करते थे। लेकिन जेंग की कोशिश ने आज उन्हें करीब 17 अरब डॉलर का मालिक बना दिया।
Tesla Model S Electric car
- फोटो : Tesla
CATL के उत्पाद लगभग हर बड़े वैश्विक ऑटो ब्रांड में मौजूद हैं। इस महीने से वे शंघाई के बाहरी इलाके में स्थित टेस्ला की फैक्ट्री में बनाए गए नए इलेक्ट्रिक वाहनों में भी इस्तेमाल किए जाएंगे। यह एक आकर्षक गठजोड़ है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र की सबसे पॉपुलर कार Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और बाजार में कम लागत वाली बैटरी एक साथ आए हैं। पिछले साल अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की बहुत ज्यादा बिक्री देखी गई, लेकिन अभी इसे अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ा रहा है क्योंकि महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है।
Tesla Model 3 Elon Musk China
जेंग के मुताबिक, दोनों के अधिकारियों के बीच पहले से ही एक साझेदारी विकसित हो रही है। दोनों पक्ष तकनीक में होने वाले नए इनोवेशन पर चर्चा करते हैं, महामारी के बाद पैदा हुई चुनौतियों और टेस्ला प्रमुख के जुनून: सस्ती बैटरियां और वाहनों के बारे में एक दूसरे की प्रतिक्रियाएं लेते हैं। जेंग ने निंग्डे में CATL के मुख्यालय में एक साक्षात्कार में कहा, "एलन दिन भर लागत के बारे में बात करते हैं, और मैं उन्हें आश्वस्त करता रहता हूं कि मेरे इसका समाधान ढूंढ लूंगा। हम दोनों की अच्छी पटती है। वह काफी मजाकिया हैं।"
Tesla Model S
- फोटो : Tesla
CATL की बैटरियां चीन में कैलिफोर्निया आधारित इस कंपनी को महत्वपूर्ण फायदे की पेशकश कर सकती हैं। महामारी के बाद भी वर्ष 2030 तक सड़कों पर 59 मिलियन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स दौड़ने का अनुमान है। खास तौर पर ऐसे बाजार में कीमत को कम रखने और मुनाफा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ब्लूमबर्ग एनईएफ के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जेंग टेस्ला को लिथियम-आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरियों की आपूर्ति कर सकते हैं। इसमें कच्चे माल के सस्ते मिश्रण का इस्तेमाल होता है और यह अन्य सामान्य प्रकार के बैटरी पैक की तुलना में लगभग 20 फीसदी सस्ता है।
Tesla Model 3
- फोटो : Social Media
CATL ने फरवरी में एक फाइलिंग में इसकी पुष्टि की है कि वह कार निर्माता Tesla के लिए आपूर्तिकर्ता बनेगा। हालांकि उसने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया, जिसमें बैटरी पैक की जानकारी भी शामिल हैं।
जेंग के अनुसार, CATL लंबे समय तक बैटरी बनाने में सक्षम है जो 16 साल और 20 लाख किलोमीटर तक चल सकती है, और कई तरह के वाहनों में और ऊर्जा भंडारण में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसके लिए Tesla और General Motors Co (जनरल मोटर्स कंपनी) सहित अन्य कंपनियां उनके पीछे पड़ी हैं।