फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tiago का धमाल, 3 लाखवीं कार बनकर तैयार, जानें क्या बात इसे बनाती है इतना खास

Tue, 22 Sep 2020 06:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Tata Tiago (टाटा टियागो) भारतीय कार निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) के लिए काफी लकी साबित हुई है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। यह बात इस तथ्य से साबित होती है कि टाटा मोटर्स ने गुजरात के सनंद प्लांट से 3,00,000 वीं टियागो बनाकर निकाली है। 2016 में पहली बार लॉन्च की गई टियागो कंपनी के IMPACT (इंपैक्ट) डिजाइन फिलोसॉफी पर आधारित पहली कार है। इस कार में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं और यह अपनी टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग के लिए भी काफी सराही गई है। इसके साथ ही यह कार काफी आकर्षक कीमत में आती है जो ग्राहकों को अपनी ओर खींचती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
कीमत काफी कम
टाटा के एंट्री-लेवल कारों में टियागो का काफी अहम स्थान है। चार साल पहले लॉन्च हुई इस कार के तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गए हैं। टाटा का कहना है कि इस कार की लुक के साथ-साथ इसमें मिलने वाले फीचर्स की वजह से यह ग्राहकों के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई। जबकि इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख (एक्स शोरूम) की वजह से यह अपने सीधे प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में काफी सफल रही। 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार
Tata Tiago कार ना सिर्फ कई अवॉर्ड जीत चुकी है, बल्कि अगस्त 2018 में यह सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक कार रही है। इस कार की सुरक्षा की बात करें तो ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में टियागो को 4 स्टार मिले हैं। सेफ्टी के लिहाज से इस कार में ड्युअल एयरबैग, रियर पार्किंग असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा भी टाटा की इस पॉपुलर कार में कई फीचर्स दिए गए हैं, जिसके कारण लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अपने सेगमेंट में टियागो सबसे सुरक्षित कार है। 

4 of 5
टाटा टियागो AMT - फोटो : Amar Ujala
इंजन
इसी साल की शुरुआत में कंपनी ने बीएस6 इंजन वाली टियागो कार लॉन्च की है, जो इसके 'न्यू फॉरएवर' रेंज का हिस्सा है। टियागो 2020 में मामूली डिजाइन अपग्रेड किए गए हैं और कार मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इस कार में नया Revotron 1.2 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Tiago XZ+ - फोटो : For Reference Only
कंपनी की योजना
कार में इतने सारे नए फीचर्स को जोड़ने के बाद टियागो को कई लोग द्वारा एक धमाकेदार पेशकश करने का दावा किया जाता है। टाटा अब पहली बार कार खरीदने वाले के बीच टियागो की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें