Tata Altroz ने भारतीय बाजार में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। अब तक भारत में इसके 25000 यूनिट्स बन चुके हैं। कंपनी ने अपने प्लांट में इसके 25000वें मॉडल को रोल आउट कर दिया। खास बात यह है कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इसका प्रोडक्शन इस साल जनवरी महीने में शुरू किया था। यानी नौ महीनों में कंपनी ने इसके 25000 यूनिट्स का प्रोक्शन कर दिया है, जो बताता है कि भारतीय बाजार में इसकी कितनी मांग है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण इसके प्रोडक्शन में रूकावट भी आई। यानी सीधी भाषा में कहें तो केवल 8 महीनों में कंपनी ने इसके 25000 यूनिट्स बना डाले।
अगस्त 2020 में Altroz देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक रही, जहां इसके भारतीय बाजार में 4,941 यूनिट्स को खरीदा गया। इस महीने बिक्री के मामले में इससे ऊपर Maruti Baleno और Hyundai i20 रही।
भारतीय बाजार में इसका मुकाबले Maruti Baleno, Hyundai i20, Toyota Glanza, Volkswagen Polo, Ford Freestyle और Honda Jazz जैसी कारों से है।