फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने एचडीएफसी बैंक से की साझेदारी, कम ईएमआई पर दे रही कार खरीदने का मौका

Mon, 19 Oct 2020 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Tata Motors Cars and SUV - फोटो : Tata Motors
दिवाली और दशहरा जैसे त्यौहारों से पहले टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल्स को फाइनेंस करने के लिए HDFC (एचडीएफसी) बैंक के साथ साझेदारी की है। टाटा मोटर्स ने बैंक के साथ साझेदारी के तहत कंपनी ने दो स्कीम लांच की है। एक है Gradual Step Up (ग्रेजुअल स्टेपअप) और दूसरी TML Flexi Drive (टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव) स्कीम। 
विज्ञापन

2 of 6
टाटा मोटर्स
त्यौहारी सीजन में टाटा मोटर्स की योजना अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाना है। कंपनी की जानकारी के मुताबिक यह स्कीम 30 नवंबर तक जारी रहेगी। यह स्कीम कंपनी की सभी BS6 रेंज की कारों और एसयूवी के साथ कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी लागू है। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors
ग्रेजुअल स्टेप अप स्कीम
ग्रेजुअल स्टेप अप स्कीम के तहत ग्राहक उत्पाद और वेरिएंट के अनुसार न्यूनतम 799 रुपये प्रति लाख मासिक ईएमआई की दर से गाड़ियां खरीद सकते हैं। यह ईएमआई दो साल तक ग्राहकों की भुगतान की सुविधानुसार धीरे-धीरे बढ़ेगी। 

4 of 6
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors
टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम
टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम के तहत ग्राहक के पास हर साल ऐसे तीन महीने चुनने का विकल्प रहेगा जिसमें वह 789 रुपये प्रति लाख की मासिक ईएआई का भुगतान कर सकता है। यह ईएमआई गाड़ी के उत्पाद और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने कहा कि दोनों स्कीम के तहत वह पैसेंजर्स व्हीकल्स प्रॉडक्ट के एक्स-शोरूम के लिए 100 फीसदी फाइनेंस उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
ग्राहकों को मिलेगी मदद
टाटा मोटर्स की यह स्कीम ग्राहकों को अपनी सुविधा के अनुसार समय पर भुगतान करने में मदद करेगी। एचडीएफसी के साथ अपनी साझेदारी पर टाटा मोटर्स के मार्केटिंग, पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा की यह साझेदारी फेस्टिव सीजन में लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए एक्सेसबल बनाएगा। एचडीएफसी बैंक के रिटेल लेंडिंग प्रमुख, इंडिया अरविंद कपिल ने कहा की इस साझेदारी से लोगों को गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की चिंता का समाधान हो सकेगा और उनकी खुद की गाड़ी होने का सपना पूरा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Harrier XT Plus - फोटो : Tata Motors
इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक एचडीएफसी बैंक के जरिए भी अपना ब्याज का ऑप्शन को चयन कर इस योजना के तहत नई कार की खरीदारी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें