Tata H2X-2
H2X कॉन्सैप्ट के प्रोडक्शन वर्जन का नाम टाटा हॉर्नबिल है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने सात सीटर एसयूवी का कोडनेम H7X (बुजार्ड) रखा था। टाटा मोटर्स अल्ट्रोज को इसी साल लॉन्च करेगी। वहीं H2X को बुजार्ड के बाद लॉन्च किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने इस साल मार्च में हुए जिनेवा मोटर शो में इसे शोकेस किया था। वहीं अब टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि वह अल्ट्रोज, सात सीटर H7X और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी H2X को लॉन्च करेगी।