Tata Motors की हाल ही में लॉन्च हुई SUV कार Tata Harrier के ऑटोमैटिक वेरिएंट के आने की चर्चा थी। इसके बाद से ही इस कार का ऑटो बाजार में प्रतीक्षा होने लगी। हालांकि कार प्रेमियों का यह इंतजार जल्द होने वाला है। टाटा मोटर्स जल्द हैरियर का अपडेट मॉडल पेश करने की योजना में है। कंपनी नई Tata Harrier को फरवरी में Auto Expo 2020 में लॉन्च कर सकती है। Tata Motors ने एक टीजर विडियो रिलीज किया है, जिसमें अपडेटेड Harrier के बारे में कई जानकारी सामने आई है। जानते हैं नई Tata Harrier की 6 बड़ी बातें।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Harrier SUV
इंजन
Tata Harrier SUV में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। फिलहाल इसमें BS4 इंजन मिलता है। इसमें 1956 CC का डीजल इंजन दिया गया है, जो 138bhp का पावर और 350Nm टॉर्क पैदा करता है। अपडेटेड BS6 इंजन में BS4 मॉडल की तुलना से ज्यादा पावर मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक BS6 इंजन करीब 170bhp का पावर और 350Nm टॉर्क देगा।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Harrier Price
- फोटो : Social
गियरबॉक्स
अभी Harrier 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। अपडेट मॉडल में BS6 इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को ह्यूंदै से लिया है जो कि मैन्युअल मोड के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट है।
4 of 7
tata harrier suv
सनरूफ
नई Tata Harrier के टॉप वेरिएंट में फैक्ट्री फिटेड पैनोरमिक सनरूफ होगा। अभी ग्राहक को कंपनी इस एसयूवी को खरीदने के बाद सनरूफ को आफ्टरमार्केट फिटमेंट के रूप में ऑफर करती है। यह सनरूफ SUV Harrier के नए टॉप वेरिएंट (XZ+) में स्टैंडर्ड होगा। यह नया वेरिएंट मौजूदा टॉप वेरिएंट (XZ Dual-Tone) से ऊपर की रेंज में आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
tata harrier
बड़े पहिये
टाटा हैरियर में अभी 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। नए हैरियर के टॉप वेरिएंट में 18-इंच के नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। टीजर से यह भी साफ हुआ है इस नए वेरियंट में हैरियर के मौजूदा महंगे वेरियंट वाले सभी फीचर्स मिलेंगे। नए वेरियंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
Tata harrier interior
इंटीरियर
टीजर विडियो से पता चलता है कि बीएस6 इंजन वाले नए हैरियर में नया ड्यूल-टोन कलर का विकल्प मिलेगा। यह ब्लैक पियानो रूफ के साथ ड्यूल-टोन रेड में आएगी।
टाटा हैरियर की मौजूदा कीमत 13.44 लाख से 17.31 लाख रुपये के बीच है। अपडेटेड Tata Harrier की कीमत बढ़ जाएगी। अनुमान है कि Harrier के एंट्री-लेवल मैन्युअल वर्जन की कीमत करीब 1 लाख और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले टॉप मॉडल वेरिएंट की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।