JEEP COMPASS SPORT PLUS REAR
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो कंपास में हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डायनेमिक स्टीयरिंग टॉर्क, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक प्रीफिल और रेन ब्रेक सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, स्पोर्ट प्लस में 7 स्लॉट फ्रंट ग्रिल, व्हील आर्क, 5 स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं देश में पहली बार लेजर वेल्डेड प्रूफ रूफ और डोर मिलेंगे। जीप कंपास के सेफ्टी फीचर्स के चलते ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में NCAP में 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। जीप कंपास स्पोर्ट प्लस वैरियंट में 21 नए फीचर शामिल किए गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक शामिल हैं। ये फीचर जीप कंपास रेंज में स्टैंडर्ड मिलेंगे।