Covid-19 (कोरोना वायरस) महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में सभी शोरूम और डीलरशिप बंद रहने की वजह से अप्रैल के महीन में एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। ऑटो उद्योग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी महीने एक भी कार नहीं बिकी। हालांकि सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में उद्योग जगत समेत कुछ सेक्टर के लिए नियमों में छूट दी है। जिसके बाद देशभर में ऑटो कंपनियां अपने शोरूम फिर से खोल रही हैं। ग्राहकों को नई कार खरीदने और अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं। Tata Motors (टाटा मोटर्स) भी 8 साल तक इंस्टॉलमेंट स्कीम और ऑन-रोड फाइनैंसिंग स्कीम जैसे ऑफर्स ले कर आई है। इसके अलावा कंपनी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में तैनात 'कोरोना वॉरियर्स' को 45 हजार रुपये तक के स्पेशल बेनिफिट्स दे रही है।
विज्ञापन
2 of 9
Tata Altroz Launch
- फोटो : PTI
इन कारों पर विशेष फायदा
टाटा मोटर्स अपनी Tiago (टाटा टियागो), Tigor (टिगोर), Nexon (नेक्सन) और Harrier (हैरियर) मॉडल्स पर 45 हजार रुपये तक के स्पेशल बेनिफिट्स दे रही है। इनमें कंपनी टाटा टिगोर कार खरीदने पर सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। टाटा मोटर्स का ये स्पेशल बेनिफिट ऑफर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में तैनात 'कोरोना वॉरियर्स' के लिए है, जिसमें डॉक्टर, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और पुलिसवाले शामिल हैं।
Altroz पर कोई डिस्काउंट नहीं
टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की नई प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रॉज) पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में डीलर्स के हवाले से दावा किया गया है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए डीलर्स अपने स्तर पर अल्ट्रॉज पर कुछ बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Tata Altroz Launch
- फोटो : social media
इंजन
कंपनी ने Tata Altroz को XZ(O), XZ, XT, XM और XE वेरिएंट में लॉन्च किया। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन में आती है। टॉप वेरिएंट में यह कार हाई स्ट्रीट गोल्ड, डाउनटाउन रेड, एवेन्यू व्हाइट रंगों में उपलब्ध है। Tata Altroz का निर्माण Tata Motors के ALFA प्लेटफॉर्म पर हुआ है। ALFA प्लेटफॉर्म पर बनने वाली यह पहली कार है। इसमें 86hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और 90hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। दोनों इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले हैं। शुरुआत में दोनों इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। कंपनी Altroz का ऑटोमैटिक वेरिएंट बाद में लाएगी।
4 of 9
Tata Altroz
- फोटो : Social
ड्राइव मोड
टाटा की बाकी गाड़ियों की तरह अल्ट्रोज हैचबैक में भी ड्राइव मोड्स का फीचर दिया गया है। टाटा नेक्सन और हैरियर में भी यह फीचर मिलता है। अल्ट्रोज में दो ड्राइव मोड सिटी और इको मिलते हैं। सिटी मोड में इंजन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि इको मोड में कार ज्यादा माइलेज देगी। इसका पेट्रोल वेरियंट 85 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि डीजल वेरियंट 90 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देगा। इको मोड में पावर और टॉर्क 10 फीसदी तक कम हो जाएगा। किसी भी बाकी गाड़ी में यह फीचर नहीं मिलता है।
विज्ञापन
5 of 9
Tata Motors-Altroz-petrol
माइलेज
कंपनी का दावा है कि अल्ट्रॉज के पेट्रोल इंजन का माइलेज 19.05 किलोमीटर प्रति लीटर, जबकि डीजल इंजन का माइलेज 25.11 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
6 of 9
Tata-Altroz
पांचों वेरिएंट्स मे सेफ्टी फीचर्स
Tata Altroz में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ईबीडी के साथ एबीएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, Isofix चाइल्ड सीट ऐंकरेज और कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलते हैं।
5 स्टार रेटिंग
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार बन है जिसे लॉन्चिंग से पहले ही Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली। GNCAP एक एजेंसी है जो मोटर वाहन सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती है। Tata Altroz भारत में बनी दूसरी कार है जिसे GNCAP के क्रैश टेस्ट में पूरी 5 स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि इससे पहले दिसंबर 2018 में Tata Motors की ही Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को ऐसी ही रेटिंग मिली थी। Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग दी थी।
8 of 9
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno
- फोटो : AmarUjala
सेगमेंट की अकेली अपडेटेड डीजल कार
भारतीय बाजार में Tata Altroz का मुकाबला Maruti Baleno (मारुति बलेनो), Hyundai i20 (ह्यूंदै आई20), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा) और Honda Jazz (होंडा जैज) जैसी कारों से है। 1 अप्रैल से नए BS6 ईंधन उत्सर्जन लागू होने के बाद Hyundai i20 Elite (आई20 एलीट) फिलहाल डीलज इंजन के साथ अपडेट नहीं की गई है यानी यह अभी सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध नहीं है। Maruti Baleno और Toyota Glanza भी अभी सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही आती है। Honda Jazz का BS6 मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है, जो पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ऑप्शन के साथ मिल सकता है। यानी इस वक्त टाटा अल्ट्रॉज प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की एकमात्र कार है, जो नए BS6 डीजल इंजन में उपलब्ध है। गौरतलब है कि मई में अल्ट्रॉज कार पर मिल रहा डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलरशिप में अलग-अलग हो सकता है।
कीमत
दिल्ली में अल्ट्रोज की एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख से 9.39 लाख रुपये के बीच है। पेट्रोल इंजन के बेस वेरिएंट (XE) की कीमत 5.29 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट (XZO) की कीमत 7.69 लाख रुपये है। जबकि डीजल इंजन के बेस वेरिएंट (XE) की कीमत 6.99 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट (XZO) की कीमत 9.29 लाख रुपये है।