सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया अब अपनी नई बाइक को लांच करने की तैयारी कर चुकी है। 20 मई को होने वाले एक इवेंट के दौरान कंपनी अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Gixxer SF 250 उतार सकती है। सुजुकी ने इस लांच इवेंट के लिए मीडिया को इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। इस इनविटेशन में टीजर इमेज के साथ 20 मई 2019 की तारीख दी गई है। टीजर इमेज में यह साफ़ नहीं हो पा रहा है कि मॉडल कौन सा है।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer 250 हो सकती है लांच
2 of 3
Suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों की माने तो सुजुकी 20 मई को जिक्सर फॅमिली ने नई Gixxer 250 को जगह देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नई बाइक की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख के आसपास हो सकती है। इस बाइक में फुली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, LED हेडलैंप्स, ABS, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक जैसे संभावित फीचर्स मिल सकते हैं।
माना जा रहा है की Suzuki Gixxer 250 में 250सीसी का इंजन मिल सकता है जोकि सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन होगा। इसका इंजन BS-VI नॉर्म्स पर काम करेगा। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha FZ 25, TVS Apache RTR 200 और KTM Duke 200 जैसी बाइक्स से होगा।