फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Burgman Street BS6 और Yamaha Fascino 125 FI में कौन है सबसे धाकड़ BS6 स्कूटर?

Fri, 21 Feb 2020 10:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 vs Yamaha Fascino 125 FI BS6 - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपके लिए दो ऐसे स्कूटर्स लेकर आए हैं जिन्हें हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इन स्कूटर्स में आपको BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन मिलता है। हम बात कर रहे हैं  Suzuki Burgman Street BS6 और Yamaha Fascino 125 FI BS6 की। ये दोनों ही स्कूटर्स 125 सीसी सेगमेंट में आते हैं। यानी इनमें आपको पावरफुल इंजन के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। आज हम आपको इन स्कूटर्स की खासियतों और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके लिए कौन सा स्कूटर सबसे बेहतर रहेगा। तो डालते हैं एक नजर इन स्कूटर्स पर,
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

इंजन

  • नई Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • नई Yamaha Fascino 125 FI में BS-6 नॉर्म्स वाला एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया है।

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Yamaha Fascino 125 FI का इंजन 6500 आरपीएम पर 8.2 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन V-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

ट्रांसमिशन

Suzuki Burgman Street BS6 और Yamaha Fascino 125 FI दोनों ही स्कूटर्स में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
Yamaha Fascino 125 FI BS6 - फोटो : Yamaha Motor

ब्रेक

  • Suzuki Burgman Street के फ्रंट में ड्रम ब्रेक के साथ डिस्क ब्रेक चुनने का भी विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
  • Yamaha Fascino 125 FI के फ्रंट में 190 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या डिस्क ब्रेक चुनने को मिलता है। इसके रियर में आपको ड्रम ब्रेक मिलता है।

सस्पेंशन

  • Suzuki Burgman Street के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है।
  • Yamaha Fascino 125 FI के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में यूनिट स्विंग दिया है।

4 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

डायमेंशन

  • Suzuki Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। 
  • Yamaha Fascino 125 FI की लंबाई 1920 मिलीमीटर, चौड़ाई 685 मिलीमीटर और ऊंचाई 1150 मिलीमीटर है। इसका मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस 145 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media
कीमत
  • Suzuki Burgman Street BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।
  • Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है, जो 68,930 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें