फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदने जा रहे हैं Hyundai Venue तो जान लें कितनी सुरक्षित है ये SUV!

Sat, 21 Dec 2019 11:33 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Venue A-NCAP Crash Test - फोटो : A-NCAP
इस साल ह्यूंदै ने तीन गाड़ियां लॉन्च की, जिनमें i10 Nios, Hyundai Venue और Hyundai Aura रहीं। लेकिन जिस गाड़ी ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह थी वेन्यू, जो देखते ही देखते अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई। इस साल ह्यूंदै ने वेन्यू की ग्लोबल लॉन्चिंग की थी और भारत के साथ आस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी लॉन्च किया गया था। वहीं हाल ही में आस्ट्रेलिया में इस गाड़ी का क्रेश टेस्ट किया गया। जानते हैं इसके रिजल्ट के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Venue A-NCAP Crash Test-1 - फोटो : A-NCAP

पांच में से चार स्टार रेटिंग

हाल ही में ऑस्टेलेसियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (A-NCAP) के टेस्ट रिजल्ट में वेन्यू को पांच में से चार स्टार रेटिंग मिली है। अडल्ट सेफ्टी की बात करें, तो वेन्यू को सबसे ज्यादा 91 फीसदी स्कोर हासिल करने में कामयाब हो गई। वेन्यू को 38 में से 34.8 स्कोर मिला है। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी की बात करें तो वेन्यू को 49 में से 40 स्कोर मिला है। ह्यूंदै वेन्यू के आस्ट्रेलियाई वर्जन में ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (एईबी) फीचर मिलता है, जो किसी पैदल चलते यात्री या कोई अवरोध को भांप कर ऑटोमैटिकली ब्रेक लगा देता है।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Venue A-NCAP Crash Test side Impact - फोटो : A-NCAP

1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन

आस्ट्रेलिया में मिलने वाली वेन्यू में एबीएस के साथ ईबीडी, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर और रिमाइंडर्स, शहर के लिए एईबी, लेन सपोर्ट सिस्टम और लेन कीप अस्सिट जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा लेन डिपार्चर वार्निंग और इमरजेंसी लैंड कीपिंग सिस्टम मिलता है। आस्ट्रेलिया में मिलने वाली वेन्यू में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 122 बीएचपी की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है।

4 of 5
Hyundai Venue A-NCAP Crash Test side Impact-1 - फोटो : A-NCAP

ब्रेजा के बाद दूसरे स्थान पर

बिक्री के मामले में सुजुकी विटारा ब्रेजा के बाद दूसरे स्थान पर है। ब्रेजा को सबसे कड़ी चुनौती वेन्यू से ही मिल रही है। वेन्यू में कई नए फीचर्स के साथ ब्लूलिंक कनेक्टिंग फीचर मिलता है, साथ ही एयर प्यूरिफायर, इंटरनेट कनेक्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Venue A-NCAP Crash Test side Impact-2 - फोटो : A-NCAP

ग्लोबल NCAP करेगा टेस्ट

हालांकि भारत में मिलने वाली वेन्यू को अभी तक NCAP टेस्ट नहीं हुआ है, अगर ऐसा होता है, तो ग्लोबल NCAP के जरिये होगा। भारत में मिलने वाली वेन्यू के पेट्रोल वेरियंट्स में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। साथ ही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और 1.4 लीटर डीजल इंजन मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें