फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म एक्टर के पास हैं 369 कारें, हर दिन करते हैं एक अलग कार की सवारी, फिर अगले साल ही आता है उसका नंबर

Mon, 07 Sep 2020 07:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mammootty - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दक्षिण भारत सिने जगत के सुपरस्टार और मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता ममूटी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 सितंबर, 1951 को केरल के अलप्पुझा में एक किसान परिवार में जन्मे ममूटी कारों के बड़े शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन का आलम यह है कि जब वे एक कार को चला लेते हैं तो उसका नंबर अगले साल ही आ पाता है। इसकी वजह भी बहुत शानदार है, क्योंकि उनके गैराज में एक दो या सौ कारें नहीं, बल्कि उनके कार कलेक्शन में 369 कारें शुमार हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mammootty cars collection - फोटो : For Reference Only
मलयालम और तमिल में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके ममूटी का असल नाम मुहम्मद कुट्टी इस्माइल पानीपराम्बिल है। लेकिन फिल्मों में अभिनय के लिए उन्होंने अपना नाम ममूटी रखना पसंद किया। कारों के शौक की बात करें तो ममूटी अपनी कारों को ज्यादातर खुद ही चलाना पसंद करते हैं। यहीं नहीं उन्होंने अपने इतने बड़े कार कलेक्शन के लिए एक अलग गैराज बनवाया है। ममूटी सिर्फ महंगी कारों के दीवाने नहीं हैं। उनके बेड़े में महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती कारें भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
BMW X6 - फोटो : BMW (For Representation Only)
खबरों की मानें तो ममूटी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में Audi (ऑडी) कार खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं। इसके साथ ही उनका देश की कार कंपनी मारुति से खासा लगाव रहा है। ममूटी की पहली कार मारुति की थी और उनके पास आज भी मारुति के तीन मॉडल मौजूद हैं। कुछ साल पहले उन्होंने देश की पहली मारुति-800 कार खरीदने की भी इच्छा जताई थी। 

4 of 5
Mitsubishi Pajero Sport - फोटो : Mitsubishi Pajero Sport
प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी के कार कलेक्शन में Ferrari (फरारी), Mercedes (मर्सीडीज) और Audi (ऑडी) के कई मॉडल, Porsche (पोर्शे), Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, Volkswagen Passat (फॉक्सवैगन पैसेट) X2, Mitsubishi Pajero Sport, Toyota फॉर्च्यूनर, Toyota लैंड क्रूजर LC 200 और कई एसयूवी शामिल हैं। ममूटी के पास Eicher (आइशर) की एक कस्टमाइज्ड कैरावैन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jaguar XJ-L - फोटो : Jaguar (For Reference Only)
ममूटी के कार कलेक्शन में सबसे लेटेस्ट का है Jaguar XJ-L Caviar (जगुआर एक्सजे-एल कैवियर)। ममूटी की इस कार के प्रति दीवानगी इस बात से भी जाहिर होती है कि उन्होंने इस कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन खरीद हैं। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी (KL 7BT 369) उनके 369 कलेक्शन पर आधारित है। उनकी ज्यादातर कारों के नंबर में 369 देखा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें