फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly ने खरीदी नई मोटरसाइकिल, इससे पहले युवराज सिंह के गैराज मेें हो चुकी है शामिल

Fri, 08 Feb 2019 03:11 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
BMW G310GS
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक है, जो नई बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस (BMW G310 GS) एडवेंचर बाइक पर अपना हाथ आजमाने को तैयार हैं। उन्होंने कोलकाता में बीएमडब्ल्यू जी 310 की डिलीवरी ली है जिसकी कुछ तस्वीरें अधिकारिक तौर पर बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने साझा की है। बता दें, कि पिछले साल युवराज सिंह ने इस शानदार बाइक को अपने घर में जगह दी थी। 
विज्ञापन

2 of 6
BMW G310GS
ऑल-न्यू BMW G310 GS जीएस दुनिया में बीएमडब्ल्यू ब्रांड की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है। BMW G310 GS बीएमडब्ल्यू और टीवीएस द्वारा संयुक्त रुप से बनाई गई है। बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस की कीमत 3.5 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी गई है। बता दें,भारतीय बाजार में इस बाइक का अभी कोई प्रतिद्वंद्वी मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
BMW G310GS
गांगुली के पास पहले से ही एक नई पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज बाइक है। जिसे वह अपने रोजाना के काम के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें कभी भी मोटरसाइकिल पर नहीं देखा गया है। तो कयासे लगाए जा रहे हैं कि गांगुली ने परिवार के किसी सदस्य के लिए बाइक खरीदी है। 

4 of 6
BMW G310GS
बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस बीएमडब्ल्यू जी 310 आर वाले ही प्लेटर्फाम पर बनाई गई है। वहीं लुक्स में इस बाइक में टीवीएस अपाचे 310 की झलक दिखाई देती है। बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस को जर्मनी में बीएमडब्ल्यू मुख्यालय में विकसित किया गया था, लेकिन अब इसे भारत में ही निर्मित किया जाता है और दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
BMW G310GS
बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस को ऑफ-रोड और उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए तैयार किया गया है। बाइक को पूरी तरह से डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है जो बहुत सारी जानकारी दिखाता है। ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस में आगे की तरफ लंबी सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sourav Ganguly
बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस में 313cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो अधिकतम 34 Bhp की पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस को 0 से 50 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 2.5 सेकंड का समय लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें