देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देशभर में रोजाना तीन लाख से ज्यादा कोविड-19 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। महामारी का असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ऑटो इंडस्ट्री के संगठन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
वाहन उद्योग की संस्था सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने बुधवार को कहा कि इस साल अप्रैल में विभिन्न राज्यों द्वारा लॉकडाउन लगाने की वजह से मांग पर असर पड़ा है, इस वजह से मार्च की तुलना में अप्रैल, 2021 में भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 10 फीसदी घटी है। अप्रैल 2021 में भारत में 2,61,633 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मार्च 2021 में देश में 2,90,939 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
कारों की बिक्री में लगातार गिरावट
- फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
बता दें कि पिछले साल मार्च के आखिर सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। जिसकी वजह से अप्रैल के महीने में वाहनों की कोई भी बिक्री नहीं हुई थी। ठीक उसी तरह कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अप्रैल-2021 के महीने में वाहनों की बिक्री पर दिखाई पड़ रहा है।
4 of 6
Automobile sector sales drop
- फोटो : For Reference Only
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा, "आशंका के मुताबिक कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने अप्रैल 2021 के महीने में वाहनों की बिक्री को प्रभावित किया है। मार्च 2021 की तुलना में यात्री वाहनों की बिक्री में लगभग 10.07 फीसदी की गिरावट आई है। तमाम राज्यों ने स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं, जहां कोविड-19 मामले में तेजी से उछाल आया है, जिसका असर बिक्री पर पड़ा है।"
विज्ञापन
5 of 6
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : For Representation Only
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मैन्युफैक्चरर्स द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, डीलर्स को भेजे जाने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या 33 फीसदी घटकर 9,95,097 यूनिट रही। जबकि मार्च में 14,96,806 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मोटरसाइकिल बिक्री में 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में 6,67,841 यूनिट की बिक्री हुई, जो मार्च के महीने में 9,93,996 यूनिट्स थी।
automobile manufacturers report sharp decline in sales
- फोटो : For Representation Only
इसी प्रकार स्कूटर की बिक्री 34 फीसदी घटकर 3,00,462 यूनिट्स रही, जो मार्च में 4,57,677 यूनिट्स रही थी। तीन-पहिया वाहनों की बिक्री भी अप्रैल के दौरान 57 फीसदी घटकर 13,728 यूनिट्स रही, जो मार्च में 31,930 यूनिट्स थी। सभी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री 30 फीसदी घटी है और अप्रैल में 12,70,458 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मार्च में 18,19,682 यूनिट्स थी।