car airbags
अगर आप सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं, तो महिन्द्रा की नई एक्सयूवी300 आपको निराश नहीं करेगी। इसकी वजह है कि इसमें दो या चार नहीं बल्कि 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। पहली बार इस सेगमेंट में इतने सारे एयरबैग्स का विकल्प दिया गया है। हालांकि यह फीचर केवल टॉप मॉडल में ही मिलेगा। इससे पहले महिन्द्रा की मराजो को एनसीएपी क्रेश टेस्ट में सेफ्टी के लिए 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं ब्रेजा, नेक्सन डुअल एयरबैग्स के साथ आती है, तो वहीं इकोस्पोर्ट में 6 एयरबैग्स मिलते हैं, केवल टाइटेनियम प्लस मॉडल में ही उपलब्ध हैं। वहीं सभी गाड़ियों में एबीएस के साथ ईबीडी स्टैंडर्ड है।