सलमान खान का ऑटोमोबाइल प्रेम जगजाहिर है। बॉलीवुड के इस अभिनेता के पास कई महंगी और हाईक्वालिटी कारें और SUV हैं। साथ ही साथ वे कई पावरफुल बाइक के भी मालिक हैं। सलमान खान अपनी उदारता और प्यार दिखाने के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों को कार तोहफे में देते रहते हैं। इस कड़ी में ताजातरीन नाम जुड़ गया है उनके नई फिल्म दबंग 3 में उनके साथ काम करने वाले उनके सह-अभिनेता किच्छा सुदीप का। सलमान ने किच्छा सुदीप को एक नई BMW M5 (बीएमडब्ल्यू M5) तोहफे में दिया है। आइए जानते हैं इस शानदार कार में क्या फीचर्स हैं जो इसे खास बनाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
BMW M5, Kichcha Sudeep, Salman Khan
- फोटो : social media
यह गाड़ी बीएमडब्ल्यू की लेटेस्ट मॉडल BMW M5 Competition है, जिसे पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपये है और ऑन रोड प्राइस लगभग 1.85 करोड़ रुपये है। यह BMW M5 की एकमात्र वेरिएंट है जो भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध। यह एक पूरी तरह से निर्मित इकाई (CBU) है जिसे भारतीय बाजार में जरूरत के मुताबिक आयात किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
BMW M5, Kichcha Sudeep, Salman Khan
- फोटो : social media
BMW M5 एक हाई परफॉर्मेंस सेडान कार है जो रेग्युलर बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज की तुलना में बहुत बोल्ड और स्पोर्टी दिखती है। कार में फ्रंट ग्रिल, ओआरवीएम, साइड एयर वेंट्स, रियर डिफ्यूजर और एक स्पोर्टी स्पॉइलर पर ग्लॉस-ब्लैक एक्सेंट सहित कई बदलाव किए गए हैं।
4 of 6
BMW M5 Competition
- फोटो : BMW
कार की टेलगेट पर M-Series ट्विन-एग्जॉस्ट सिस्टम और M5 कॉम्पिटिशन बैज भी लगा है। M5 में बहुत ताकतबर कार्बन फाइबर के साथ प्लास्टिक छत मिलती है, जो केवल M5 के इस संस्करण के साथ उपलब्ध है। इस कार में साइड-स्कर्ट, फ्रंट बम्पर और रियर बंपर भी काफी बोल्ड लुक वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
BMW M5 Competition Engine
- फोटो : BMW
BMW M5 में हाईपरफॉर्मेंस देने के लिए V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो जबरजस्त 625PS और पीक टॉर्क 750Nm पैदा करता है। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कार महज 3.3 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार में M XDrive system (एम एक्सड्राइव सिस्टम) मिलता है जिससे 4WD, 4WD स्पोर्ट और RWD जैसे मोड मिलते हैं। RWD सिस्टम पूरी तरह से FWD को निष्क्रिय कर देती है, जिससे कार एक शानदार मशीन बन जाती है।
BMW M5, Kichcha Sudeep, Salman Khan
- फोटो : social media
सलमान खान की आखिरी फिल्म दबंग-3, 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 137 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। यह बहुत बड़ी रकम है और सिनेमाघरों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। किच्छा सुदीप दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक बहुत लोकप्रिय अभिनेता हैं और दबंग-3 में एक खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म दबंग-3 सलमान खान की पिछले दबंग की रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।