फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बढ़ा Royal Enfield की इन बाइक्स का वेटिंग पीरियड, वजह जानकर होंगे हैरान

Mon, 15 Apr 2019 07:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Bikes - फोटो : सांकेतिक
Royal Enfield की बाइक्स की डिमांड बाजार में एक बार फिर बढ़ने लगी है। रॉयल एनफील्ड की हाल में लांच Royal Enfield 650 Twins और Continental GT 650 की मांग में अचानक ही बढ़ोतरी होने लगी है। इस बाइक को पिछले साल नवंबर, 2018 में लान्च किया गया था। वहीं अब अचानक डिमांड बढ़ने से कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

वेटिंग पीरियड 4 से 6 महीने तक पहुंचा

2 of 6
Royal Enfield 650 Twins and Continental GT 650
रॉयल एनफील्ड 650 ट्विंस और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का वेटिंग पीरियड 4 से 6 महीने तक पहुंच गया है। वहीं रॉयल एनफील्ड अब तक इस बाइक का हर महीने 2500 यूनिट्स का ही उत्पादन करती है, लेकिन मांग बढने के बाद कंपनी इसकी क्षमता 4 से 5 हजार यूनिट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। दोनो बाइक्स का वेटिंग पीरियड है, अब तक भारत में किसी प्रोडक्शन बाइक का सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है।
 
विज्ञापन

कम कीमत और ज्यादा पावरफुल इंजन

3 of 6
Royal Enfield 650 Twins
कंपनी का कहना है कि Royal Enfield 650 Twins की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा मांग होने के पीछे मुख्य इनकी कम कीमत और ज्यादा पावरफुल इंजन है। वहीं कीमत के हिसाब से इसका मुकाबला KTM Duke 390 और TVS Apache RR 310 से है। वहीं रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक Continental GT 650 की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। जहां मुंबई और चेन्नई में वेटिंग पीरियड 4 से 5 माह का है, जबकि मैसूर में 3 से 4 महीने का वेटिंग पीरियड है।   
 

हड़ताल से ढीमी हुई सप्लाई

4 of 6
royal enfield continental GT
खबरों के मुताबिक ट्विंस की सप्लाई में कमी होने के पीछे एक वजह रॉयल एनफील्ड के ऑरगैडम प्लांट में कर्मचारियों की फरवरी में हुई हड़ताल भी रही, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की नवंबर में बिक्री 325 यूनिट की हुई, जो दिसंबर 2018 तक 629 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं जनवरी में 1069 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी में ट्विन्स की बिक्री बढ़ कर 1445 यूनिट्स तक पहुंच गई।
 
विज्ञापन

थाईलैंड में भी बढ़ी डिमांड

5 of 6
Royal Enfield Continental GT 750
650 Twins को अमेरिका, ब्रिटेन, थाइलैंड और आस्ट्रेलिया में निर्यात किया जाता है। वहीं थाईलैंड में इन दोनों मॉडल्स की डिमांड बढ़ कर 700 यूनिट्स तक पहुंच गई है। जिसके बाद कंपनी ने थाईलैंड में सीकेडी प्लांट लगाने का फैसला किया है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 दोनों ही पॉपुलैरिटी के ग्राफ में टॉप पर पहुंच गई हैं। Interceptor 650 की शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये से है। जबकि Continental GT 650 की शुरुआती कीमत 2.65 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक्स में 648 सीसी का पैरेलल ट्विन एयर कूल्ड इंजन

6 of 6
Royal Enfield 650 Twins India
दोनों ही बाइक्स में 648 सीसी का पैरेलल ट्विन एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5,250 आरपीएम पर 52 एनएम का टॉर्क देता है। Interceptor 650 की टक्कर Harley Davidson Street 750 से है, जिसकी कीमत इसके मुकाबले लगभग दोगुनी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें