फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी पर्सनैलिटी को कौन सी रॉयल एनफील्ड बाइक करेगी सूट, पढ़ें यह खबर

Mon, 06 Jan 2020 11:11 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Royal Enfield Himalayan Rally - फोटो : सांकेतिक फोटो
अगर आप रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदने पहले ये तय कर लें कि एनफील्ड का कौन सा म़ॉडल आपको सूट करेगा। कंपनी ने अलग-अलग इंजन कैपेसिटी के मुताबिक कई कैटेगरीज में बाइक ऑफर कर रही है। कंपनी की तकरीबन 9 बाइक्स बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं इनमें से अपनी लिए सही मॉडल चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। जानतें है कि आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से एनफील्ड का कौन सा मॉडल आपको सूट करेगा।
 
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड क्लासिक

2 of 11
Royal Enfield Stealth Black Classic 500
अगर आप सिटी राइड हैं और कभी-कभार हाइवे पर लान्गड्राइव के लिए जाते हैं, तो क्लासिक शहरी सड़कों के लिए बेस्ट है। क्लासिक बुलेट का मॉडर्न वर्जन है, सिटी और कभी-कभार हाइवे ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है। रेट्रो-मॉडर्न लुक वाली क्लासिक में कई पेंट शेड्स जैसे, डेडर्ट स्ट्रॉम, बैटल ग्रीन, स्कवॉड्रन ब्लू आते हैं। क्लासिक दो इंजन 350 सीसी और 500 सीसी में आती है।    
 
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड

3 of 11
Royal Enfield Thunderbird 500x
वहीं अगर आप क्रूजिंग के शौकीन हैं और लंबी ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं, तो थंडरबर्ड इसके लिए बढ़िया है। थंडरबर्ड पहली क्रूजर बाइक है, जो दो लाख से कम कीमत में आती है। हालांकि थंडरबर्ड थोड़ी भारी है और पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान थोड़ा ज्यादा दम लगाना पड़ता है। वहीं थंडरबर्ड 350 सीसी और 500 सीसी इंजन में आती है।    
 

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड एक्स

4 of 11
Royal Enfield Thunderbird 500x
अगर आप कालेज जाते हैं और शहर में ज्यादा ड्राइविंग करते हैं, तो थंडरबर्ड एक्स को इसी पर्पज के लिए बनाया गया है। शहरी सड़कों पर इस्तेमाल के लिए एक्स बढ़िया है। इसमें फैक्ट्री फिटेड ब्लैक अलॉय व्हील मिलते हैं। थंडरबर्ड एक्स में सिटी बाइक और क्रूजर दोनों का आनंद उठा सकते हैं। थंडरबर्ड एक्स 350 सीसी और 500 सीसी इंजन में आती है।    
 
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड बुलेट

5 of 11
bullet
रॉयल एनफील्ड सीरीज की यह सबसे पुरानी बाइकों में से एक है, जो आज भी पुरानी बुलेट का लुक देती है। इसे मॉडर्न-रैट्रो बाइक कहा जा सकता है। वहीं बुलेट शहरी सड़कों के लिए बढ़िया है और दो इंजन 350 सीसी और 500 सीसी में आती है। शोरूम में भी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी यही है। बुलेट एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक है। जो लोग केवल शहर में ही ड्राइविंग करना पसंद करते हैं, बुलेट उनके लिए परफेक्ट है।
 
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन

6 of 11
Royal Enfield Himalayan Sleet limited edition
जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं और बाइक से देश के किसी भी हिस्से में जाने का दमखम रखते हैं, उनके लिए हिमालयन से बेहतर कुछ नहीं है। हाल ही में एनफील्ड ने हिमालयन में कुछ बदलावों के साथ लान्च किया है। हिमालयन भारतीय बाजार की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक है। इसमें 411 सीसी का इंजन मिलता है, जो 23 बीएचपी की पावर देता है, वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 एमएम का है। इसमें लगज के लिए अलग से हुक लगाने की सुविधा है।
 
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड बुलेट ट्रायल्स

7 of 11
Royal Enfield Trials
यह देश की सबसे सस्ती स्क्रैंबलर थीम वाली बाइक है। रॉयल एनफील्ड बुलेट ट्रॉयल्स को हाल ही में लान्च किया गया है। ट्रॉयल्स बुलेट सीरीज की ही बाइक है, जिसमें 350 सीसी और 500 सीसी का इंजन आता है। हालंकि दोनों ही इंजनों में पावर और मैकेनिकल कैपेबिलिटीज एक ही हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ट्रायल्स को आजमा सकते हैं। इसमें सामान रखने के लिए बड़ा रैक भी दिया गया है, ताकि लंबी राइड के दौरान बैगेज रखा जा सके।
 

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर

8 of 11
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
इंटरसेप्टर असल में ट्विन सिलेंडर बाइक है, इसे ऑल राउंडर बाइक भी कह सकते हैं। इंटरसेप्टर 650 एनफील्ड की नेक्स्ट जेनरेशन बाइक है, जिसमें एयर-ऑयल्ड कूल्ड 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 74 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टार्क देता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है, रोजमर्रा में स्पीड से चलना पसंद करते हैं और कभी-कभी लंबी राइड पर निकलते हैं। इसमें विशेष स्लिपर क्लच मिलती है।           
 

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650

9 of 11
royal enfield continental GT650
अगर आप रेट्रो लुक वाली स्टाइलिश कैफे रेसर देख रहे हैं तो कॉन्टिनेंटल जीटी 650 एक अच्छा और सस्ता आप्शन है। इसमें 650 सीसी का एयर-वाटर कूल्ड इंजन लगा है, जो ट्विन जैसी ही पावर जेनरेट करता है। परफॉरमेंस के अलावा इसमें कंफर्ट के साथ स्टाइल भी है। स्पोर्टी राइडर्स के लिए कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बेहतरीन विकल्प है।
 

कस्टमाइज्ड रॉयल एनफील्ड

10 of 11
Customised Royal Enfield - फोटो : Team-BHP
अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, तो रॉयल एनफील्ड को कस्टमाइज्ड करवा सकते हैं। एनफील्ड के लिए एक से बढ़ कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। वहीं कंपनी ने भी कुछ कस्टम गैराज से टाइ-अप किया हुआ है। वहीं कंपनी Mo Powa और Lock Stock की तरह खास फैक्टरी कस्टम बाइक भी बनाती है। इसके अलावा इसमें अलग से एसेसरीज भी लगवा सकते हैं।
 
विज्ञापन

कास्ट आयरन रॉयल एनफील्ड

11 of 11
Cast Iron Royal Enfield

विंटेज लुक को पसंद करने वाले पुरानी कास्ट आयरन एनफील्ड को भी चुन सकते हैं। हालांककि अब यह बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पुरानी आज भी मिल जाती हैं। इन बाइकों में सीधे पैर में गियर लीवर और ब्रेक लीवर मिलता था। वहीं जो लोग कुछ अलग पसंद करते हैं, वे कास्ट आयरन एलफील्ड को चुन सकते हैं।     

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें