फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Royal Enfield Classic 350: लॉन्चिंग से पहले न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 की जानकारी हुई लीक, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 30 Mar 2021 02:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) काफी लंबे समय से अपनी न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। Classic 350 कंपनी की हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। कंपनी इस बाइक को इंजन में काफी बड़े बदलाव के साथ पेश करने जा रही है। इस रेट्रो मोटरसाइकिल की डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। यहां जानते हैं जल्द आनेवाली आनेवाली 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की अहम डिटेल्स। 
विज्ञापन

2 of 6
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
नया प्लेटफॉर्म
नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कंपनी के नए जे प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम के बजाय ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर बनाया जाएगा। इस फ्रेम को कंपनी की पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
नई ब्रेकिंग
नए ड्यूल क्रैडल चेसिस के अलावा, न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 में ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ 300 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 270 mm रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड नई क्लासिक 350 में डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम दे रही है। इससे बाइक की सुरक्षा पहले से बेहतर होगी। साथ ही चेसिस भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा। 

4 of 6
royal enfield classic 350 - फोटो : For Representation Only
व्हील्स और सस्पेंशन
लीक रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि नई क्लासिक 350 बाइक के फ्रंट में 19 इंच का स्पोक व्हील और रियर में 18 इंच का स्पोक व्हील मिलेगा, जिसमें ट्यूब वाले टायर होंगे। इसके अलावा इस बाइक में अलॉय व्हील्स वाले टयूबलेस टायर का विकल्प भी मिल सकता है। सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में 135 mm का टेलेस्कोपिक फॉर्क और रियर में 130 mm का गैस चार्ज शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
दमदार इंजन
पावर के लिए, बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 19.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
नए शानदार फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में फ्यूल गेज, ओडोमीटर और टिपर नेविगेशन पॉड की जानकारी के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इन फीचर्स को RE Meteor 350 बाइक में पहले दे चुकी है। रॉयल एनफील्ड का टिपर नेविगेशन सिस्टम Royal Enfield एप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाता है। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को आने वाले महीनों में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें