फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield बाइक्स हुईं महंगी: Bullet 350 और Meteor 350 के दाम बढ़े, जानें हर वेरिएंट की नई कीमत

Wed, 14 Apr 2021 01:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield
बाइक चलाने के शौकीनों के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली मोटरसाइकिल Classic 350 (क्लासिक 350) को महंगा कर दिया था। लेकिन अब कंपनी ने अपनी 350 cc की अन्य बाइक्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Royal Enfield Bullet 350 और Royal Enfield Meteor 350 की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस साल इन बाइक्स की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2021 में अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में इजाफा किया था, हालांकि तब मामूली बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि इस बार ऐसा नहीं है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी बाइक्स की कीमतों में अधिकतम 13,000 रुपये तक का इजाफा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
अब आपको अपनी पसंदीदा Bullet 350 और Meteor 350 बाइक को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब इस सूची में देश की प्रमुख टू-व्हीलर बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी रॉयल एनफील्ड भी शामिल हो गई है।  
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Bullet 350 Red - फोटो : royal enfield
भारत में रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक में से, Meteor 350 की कीमतों में सबसे कम 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं RE Bullet 350 की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। इसकी कीमतों में 7,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है। बुलेट 350 के वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी हुई है।

4 of 5
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
वेरिएंट्स के आधार पर नई कीमतें
 
मॉडल पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये)
Bullet  350 1,33,446 1,40,828
Bullet 350 X KS 1,27,279 1,34,347
Bullet 350 ES 1,42,890 1,99,679
Meteor 350 1,78,744 - 1,93,656 1,84,319 - 199,679
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Classic 350
Royal Enfield Classic 350 की कीमतें
अप्रैल 2021 की शुरुआती में रॉयल एनफील्ड ने अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में भी इजाफा किया था। कंपनी ने इस बाइक के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की है। अब क्लासिक 350 बाइक 5,231 रुपये से लेकर 5,992 रुपये तक महंगी हो गई है। क्लासिक 350 के एंट्री लेवल मॉडल स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1,72,446 रुपये हो गई है जो कीमत बढ़ोतरी के पहले 1,67,235 रुपये थी। यानी इस वेरिएंट की कीमत में 5,231 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें