Revolt RV 400
- फोटो : Amar ujala
कंपनी ने Revolt RV 400 और Revolt RV 300 को भी यूनीक पेमेंट प्लान के साथ बाजार में उतारा है। यूनीक पेमेंट प्लान के तहत RV 400 के शुरुआती मॉडल के लिए ग्राहक को हर महीने 3,499 रुपये और टॉप मॉडल के लिए 3,999 रुपये देने होंगे। RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3kW की मोटर और 3.24kW लिथियम आयन-बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक चलेगी। इसे बाइक के साथ मिलने वाले चार्जिंग केबल के साथ रेग्युलर 15 एंपीयर प्लग से चार्ज किया जा सकता है।