फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Renault (रेनो) भारत में अपनी Electric Car (इलेक्ट्रिक कार) Zoe पेश करने वाली है। फरवरी में होने वाले Auto Expo (ऑटो एक्सपो) 2020 में रेनो इसे दुनिया के सामने पेश करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Renault अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Zoe का परीक्षण कर रही है। Renault की कारें भारतीय बाजार में काफी पसंद की गई हैं। लिहाजा Renault अपनी नई कार Zoe EV को भारतीय वातावरण को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Renault Zoe EV charging
- फोटो : Renault
बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में भारत में आनेवाली Renault Zoe EV के कुछ हिस्से यहीं असेंबल किए जा सकते हैं। Zoe EV में 90hp पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर और 41kWh बैटरी दिए जाने की संभावना है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 300-350 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
Renault Zoe EV Interior
- फोटो : Renault
कार में होंगे बदलाव
Renault Zoe EV में भारतीय वातावरण के हिसाब से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी बैटरी के नीचे कुछ बदलाव करेगी, जिससे इसे फिजिकल डैमेज से अतिरिक्त सुरक्षा दी जा सके। भारत की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर एक साइज के नहीं पाए जाते। ऐसे में विदेशी मॉडल की कारें जब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी तो उनमें कुछ बदलाव की जरूरत होगी। ऐसे में कार में विशेष सुरक्षा की जरूरत महसूस की जाती है। भारत के हिसाब से कार में कुछ और मॉडिफिकेशन होंगे।
4 of 5
Renault Zoe EV
- फोटो : Renault
कीमत
कंपनी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार Renault Zoe EV को भारत में इसी साल 2020 के आखिर या अगले साल 2021 तक लॉन्च कर सकती है। वहीं इस कार की कीमत करीब 14-16 लाख रुपये हो सकती है।
कंपनी Renault Triber (ट्राइबर) की कामयाबी के बाद एक Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नई SUV कार का नाम Renault Kiger होगा। इस कार का कोडनाम HBC दिया गया है। Renault की यह नई SUV कार Kiger इसी साल 2020 के आखिरी में बाजार में आ जाएगी। SUV Kiger का मुकाबला मारुति ब्रेजा, फॉर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सॉन जैसी SUV कार से होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार Kiger अपने सेगमेंट की सबसे कम कीमत की SUV कार हो सकती है।