फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी के दीवाने हैं, Renault की इस कार पर मिल रहा 81 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

Fri, 11 Jan 2019 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Renault Cars India
रेनो मोटर्स इंडिया ने अपनी इस कार की कीमतें घटाने का फैसला किया है। रेनो कैप्चर को नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। रेनो ने इसके दो वैरियंट्स की कीमतें घटाने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि टाटा हैरियर और निसान किक्स की लॉन्चिंग को देखते हुए रेनो ने कीमतें घटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

81 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

2 of 6
Renault Captur

अगर आप रेनो कैप्चर लेने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे बेहतर टाइम है। रेनो ने कैप्चर के दो वैरियंट्स की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती कैप्चर के पेट्रोल और डीजल वैरियंट्स पर लागू होगी। फिलहाल कंपनी रेनो कैप्चर के मॉडल्स पर 81 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

 
विज्ञापन

रेनो कैप्चर आरएक्सटी पेट्रोल 11.46 रुपए में

3 of 6
Renault captur

रेनो कैप्चर आरएक्सटी पेट्रोल की कीमत 11.84 लाख रुपए है, जबकि 41 हजार रुपए के डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 11.46 रुपए हो गई है। वहीं रेनो कैप्चर आरएक्सटी डीजल की कीमत 13.27 लाख रुपए है, जो 60 हजार रुपए डिस्काउंट के बाद 12.67 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं सबसे ज्यादा डिस्काउंट टॉप एंड मॉडल डीजल प्लेटिना पर मिल रहा है। जिसकी कीमत 14.06 लाख रुपए है, जो 81 हजार के डिस्काउंट के बाद 13.25 लाख रुपए में मिलेगी।

 

कैप्चर डीजल देती है 20.37 केएमपीएल का माइलेज

4 of 6
Renault Captur - फोटो : Renault

रेनो कैप्चर में डस्टर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन लगा है। इसका पेट्रोल 105 बीएचपी पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट देता है। इसके पेट्रोल वैरियंट में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जबकि डीजल में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कैप्चर पेट्रोल एडिशन का माइलेज 13.87 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल एडिशन का माइलेज 20.37 किलो मीटर प्रति लीटर देता है।

 
विज्ञापन

17 इंच के अलॉय व्हील

5 of 6
रेनो कप्चर

कैप्चर में फुल एलईडी हेडलैंप, कॉन्ट्रास्ट रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, और 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कैप्चर के स्टैंडर्ड वैरिएंट में डुअल एयरबैग्स और एबीएस और टॉप वैरिएंट में फ्रंट व साइड एयरबैग्स के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनो कैप्चर की टक्कर मारुति एस-क्रॉस और हुंडई क्रेटा से

6 of 6
Renault Zoe

पिछले कुछ माह से रेनो कैप्चर की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बामुश्किल 300 यूनिट ही हर माह बिक पा रही हैं। रेनो कैप्चर की टक्कर मारुति एस-क्रॉस और हुंडई क्रेटा से है। एस-क्रॉस की हर माह औसत बिक्री तकरीबन 3000 यूनिट्स और हुंडई क्रेटा की औसत बिक्री 10 हजार यूनिट्स की है। वहीं निसान किक्स के आने से भी कैप्चर की बिक्री पर असर पड़ेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें