फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या Renault Captur भारत में बंद हो गई? कंपनी की आधिकारिक पेज से हटी, इस साल नहीं बिकी एक भी यूनिट

Fri, 19 Jun 2020 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Renault Captur - फोटो : For Representation Only
Renault India (रेनो इंडिया) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Renault Captur को क्या भारत में बंद कर दिया है। ऐसा अंदेशा इसलिए हो रहा है क्योंकि कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबपेज से इस प्रॉडक्ट को हटा दिया है। Renault Captur एसयूवी BS4 वर्जन में उपलब्ध थी। अब यह एसयूवी कार निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट के व्हीकल लिस्टिंग पेज से हट गई है। कंपनी ने अभी तक भारत में Captur एसयूवी के BS6 वर्जन की लॉन्चिंग का एलान भी नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Renault Captur - फोटो : Renault
Renault Captur को भारत में पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। लेकिन यह एसयूवी Renault के कुछ अन्य उत्पादों की तरह लोकप्रिय नहीं हो पाई जैसे Duster SUV (डस्टर एसयूवी), Kwid (क्विड) या हाल ही में लॉन्च की गई Triber (ट्राइबर)। Captur का लेटेस्ट वर्जन यूरोपीय बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जो फ्रांसीसी कार निर्माता के लिए घरेलू बाजार है। 
विज्ञापन

3 of 6
Renault Captur - फोटो : For Representation Only
इंजन
इससे पहले रेनो भारत में Captur एसयूवी के डीजल वर्जन को बंद कर चुकी थी, जब अप्रैल के महीने में कड़े BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू हुए थे। K9k 1.5-लीटर डीजल इंजन 110 bhp का पावर और 240 Nm का टार्क जेनरेट करता था। 

4 of 6
Renault Captur - फोटो : For Representation Only
गिरती बिक्री
भारत में Renault Captur का मुकाबला मिड-साइज SUV जैसे Maruti S-Cross, Nissan Kicks, Kia Seltos से था। हालांकि, यह भारतीय खरीदारों को प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाई। न सिर्फ अपने सेगमेंट में बल्कि रेनो के अन्य सभी मॉडलों की तुलना में भी यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी।

कार निर्माता इस साल Captur की एक भी यूनिट बेचने में सफल नहीं हो पाया। 2019 के आखिरी छह महीनों में, कंपनी केवल 518 यूनिट कैप्टर एसयूवी बेचने में सफल रही, जो कि इसकी प्रतिस्पर्धा वाली अन्य एसयूवी से कम थी या कंपनी के कुछ अन्य कारों से भी कम थी।
विज्ञापन

5 of 6
रेनो कप्चर - फोटो : For Representation Only
लुक
पिछले महीने, Renault ने रूस में 2020 Captur SUV लॉन्च की थी। 2020 कैप्टर के फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ मामूली बाहरी बदलाव देखने को मिलते हैं।  इसके मुख्य ग्रिल पर क्रोम फिनिश दी गई है जो इसके फ्रंट-एंड को नया लुक देती है। इसके साथ ही नए डिजाइन किए गए 17-इंच के अलॉय व्हील्स और नई पेंट स्कीम भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Renault Captur - फोटो : For Representation Only
फीचर्स
इंटीरिय की बात करें तो 2020 Captur  में लेटेस्ट स्टाइलिंग को शामिल किया गया है। इस कार में क नया तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल है जिसमें ब्रशड मेटल टच फिनिश है। इसमें एक नया 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है, जो इसमें दिए गए पहली वाली यूनिट से एक इंच बड़ा है। पुरानी कार की तरह ही इसमें Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर दिए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें