रेनो को लगातार मिल रही अपनी कारों में अपार सफलता के बाद कंपनी ने एक कदम और उठाते हुए मॉस्को इंटरनेशनल ऑटो शो-2018 में कूपे-क्रॉसओवर एसयूवी अर्काना को पेश
किया है। रेनो कारों की रेंज में इसे कैप्चर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।
भारत में इन दिनों क्रॉसओवर एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ समय में कंपनी इसे भारत में भी लांच कर सकती है। रेनो अर्काना में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ की लग्ज़री कूपे-क्रॉसओवर की तरह हाई वेस्टलाइन और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। हैडलैंप्स, ग्रिल और टेल लैंप्स का डिजायन रेनो की मेगने हैचबैक से मिलता-जुलता है।