मारुति की सबसे बड़ी यूएसपी है इसका सबसे बड़ा सर्विस नेटवर्क। देश का कोई ऐसा इलाका नहीं होगा, जहां मारुति का नेटवर्क न हो। इसका फायदा स्विफ्ट को भी मिला है। मारुति देश की 35 साल पुरानी कंपनी है और इसका पूरे देश में जबरदस्त डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क है। वही मारुति की कारों को कम मैंटिनेंस की जरूरत होती है और इनका पार्ट्स आसनी से कम कीमत में बाहर मिल जाते हैं। स्विफ्ट पेट्रोल की 6 साल की मैंटिनेंस कॉस्ट 18,390 रुपये पड़ती है, जबकि डीजल वेरिंयट की 6 साल की सर्विस कॉस्ट 26,900 रुपये आती है। यही वजह है कि स्विफ्ट की रीसेल वेल्यू भी काफी अच्छी है।