इस बार चीन के सबसे बड़े शंघाई मोटर शो का आयोजन 21 से 28 अप्रैल के बीच हो रहा है। इस मोटर शो में दुनिया की लगभग सभी ऑटोनिर्माता कंपनियां शिरकत कर रही हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि इस मोटरशो में कौन-कौन सी कारें देंगी दस्तक। पढ़िए शंघाई मोटर शो से पहले अमर उजाला डॉट कॉम का यह प्रिव्यू।
विज्ञापन
2 of 5
बीएमडब्ल्यू एम4 सीएस
बीएमडब्ल्यू एम4 सीएस
बीएमडब्ल्यू का सुपर स्पोर्टी वर्जन एम4 सीएस बैज के साथ यहां पर नजर आएगा। इसे स्पैनिश बाजार के लिए तैयार किया गया था लेकिन शंघाई मोटर शो के बाद कंपनी इसे अन्य बाजारों में भी पेश कर सकती है। यह एक शानदार कार है इसकी अन्य डिटेल शंघाई मोटर शो के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन
3 of 5
लैंबोर्गिनी उरुस
लैंबोर्गिनी उरुस
लैंबोर्गिनी की उरुस एक एसयूवी है जिसे इस इटालियन सुपरकार बनाने वाली कंपनी ने नई उम्मीदों के साथ तैयार किया है। इसका सीधा मुकाबला बेंटली की बेंटायगा से होगा।
4 of 5
लिंक एंड को 01
लिंक एंड को 01
गीली की यह पहली कार होगी जिसे 01 एसयूवी के नाम से लिंक एंड को ब्रांड के तहत कंपनी लॉन्च कर रही है। कंपनी मुताबिक यह दुनिया की सबसे ज्यादा कनेक्टेड एसयूवी होगी। यह वॉल्वो एक्ससी 40 पर आधारित है। इसके बाद इस कार को 02 व 03 मॉडल लॉन्च की जाएंगी।
स्कोडा विजन ई कासेप्ट
फोक्सवैगन ग्रुप की तीसरी पीढ़ी की इस एययूवी को विजन ई का नाम दिया गया है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जिसकी बिक्री 2020 से शुरू होगी।