फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 सेफ्टी फीचर्स के बिना नहीं खरीदें नई कार, नहीं तो हो जाएगी ‘बेकार’

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Global NCAP
अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जांच लें कि आपकी कार में लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स हैं या नहीं। असल में सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर सभी वाहन कंपनियों को 01 जुलाई 2019 से नए सेफ्टी फीचर्स लगाने का आदेश दिया है। इनमें 5 प्रकार के सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे, जो सभी कार कंपनियों को अपने मॉडल्स में स्टैंडर्ड देने होंगे। हालांकि ये फीचर्स आने के बाद गाड़ियों की कीमतों में 20 से 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी, वहीं कुछ कार कंपनियों ने ये फीचर देने भी शुरू कर दिए हैं। जानते हैं इन फीचर्स के बारे में...
 
विज्ञापन

एयरबैग सिस्टम

2 of 6
Car Airbags - फोटो : AmarUjala
यह फीचर भी पहले कारों के महंगे टॉप वेरियंट्स में ही मिलता था। सरकार ने नए नियम के तहत बिना एयरबैग वाली नई कार के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। कंपनियों को अब यह फीचर देना अनिवार्य कर दिया गया है। कुछ कंपनियां केवल ड्राइवर साइड एयरबैग दे रही हैं, वहीं कुछ कंपनिया ड्राइवर साइड के साथ पैसेंजर के लिए एयरबैग फीचर दे रही हैं। एक्सीडेंट के दौरान यह फीचर शरीर के ऊपरी हिस्से पर चोट लगने से बचाता है।
विज्ञापन

ABS के साथ EBD

3 of 6
Car ABS with EBD - फोटो : सांकेतिक फोटो
सरकार की तरफ से इन सेफ्टी नॉर्म्स का नाम AIS-145 दिया गया है। पहले ये गाड़ियों के टॉप-एंड मॉडल्स में ही आया करते थे, लेकिन सरकार के नियम के बाद सभी मॉडल्स स्टैंडर्ड देना होगा। ABS के साथ EBD पहले केवल टॉप वेरियंट में ही आता था, लेकिन अब यह स्टैंडर्ड मिलेगा। एबीएस का मलतब होता है एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इस फीचर से कार के ब्रेक पहियों के साथ लॉक नहीं होते। वहीं ईबीडी यानी इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, इसका फायदा यह होगा कि अगर आप फिसलन भरी रोड पर ब्रेक लगाते हैं, तो यह कार को फिसलने से बचाएगा और कार पर नियंत्रण बना रहेगा।
 

स्पीड अलर्ट सिस्टम

4 of 6
car Speed Alert System - फोटो : सांकेतिक
होंडा ने हाल ही में इस फीचर को अपनी सेडान कार सिटी में लागू किया है। इस फीचर के तहत जैसे ही कार 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार करेगी, यह सिस्टम एक्टीवेट हो जाएगा और ऑडिबल सिस्टम के तहत कार चालक को स्पीड करने का अलर्ट देगा। वहीं 120 किमी रफ्तार होने तक यह सिस्टम आवाज करता रहेगा और कार चालक को चौंकन्ना करता रहेगा।
 
विज्ञापन

सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग अलर्ट

5 of 6
Car Reverse Parking Alert - फोटो : सांकेतिक
हालांकि यह फीचर भी पहले केवल लग्जरी टॉप वेरियंट में ही मिलता था, लेकिन अब यह सभी वेरियंट में देना अनिवार्य हो गया है। हालांकि बाजार में आफ्टर मार्केट एएसेसरीज के तौर पर भी इसे लगाया जा सकता है। गाड़ी पीछे करने के दौरान यह फीचर बेहद कारगर साबित होता है। इससे न केवल पीछे के बंपर का बचाव होता है, बल्कि पीछे के स्पेस का सटीक अंदाजा भी लगता है। पंबर कार कार कंपनियों ने इस फीचर को देना शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट बेल्ट रिमांडर

6 of 6
Seat Belt Alert - फोटो : सांकेतिक
यह हमारे देश की बड़ी समस्या है, कि लोग बिना सीट बेल्ट लगाए ड्राइव करते हैं। दुघर्टना की स्थिति में फीचर शरीर के ऊपरी हिस्से पर नियंत्रण रखता है और आगे चोट लगने से बचाता है। कई कार कंपनियां अपनी कारों में केवल ड्राइवर साइड स्पीड अलर्ट सिस्टम दे रही हैं। वहीं कुछ कंपनियां ड्राइवर और पैसेंजर के सीट बेल्ट न लगाने पर बीप-बीप की आवाज के साथ अलर्ट देगा।         
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें