vip number
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में वीआइपी नंबरों की ई-नीलामी में विभाग की ईसी सीरीज का 0001 नंबर 6.10 लाख रुपये में बिका है। जिला आरटीओ के मुताबिक पहले चरण में पांच वीआइपी नंबर बिके हैं। यूपी-14, ईसी 0001 नंबर 6.10 लाख रुपये में हर्षित ओम ने खरीदा है। जबकि 0002 नंबर 30500 रुपये, 0004 नंबर 15500 रुपये, 0005 नंबर 16500 रुपये, 0007 नंबर 70000 रुपये में बुक हुआ है।