फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter : इस राज्य में सबसे सस्ता मिल रहा है ओला ई-स्कूटर, जानें किस राज्य में सब्सिडी के बाद कितनी है कीमत

Mon, 16 Aug 2021 02:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Price In India After Subsidy : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट्स S1 और S1 Pro में उतारा है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले कुछ हफ्तों से 499 रुपये में बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। कैब-एग्रीगेटर से दोपहिया वाहन निर्माता बनी कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों का एलान कर दिया है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी दिसंबर के महीने से शुरू करेगी। 

S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने कई बैंकों के साथ साझेदारी की है जो उपभोक्ताओं के लिए ईएमआई ऑप्शन पेश करेंगे। ईवी निर्माता का दावा है कि ईएमआई विकल्प 2,999 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे।

हाल के दिनों में, कई राज्य सरकारों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी-अपनी सब्सिडी का एलान किया है। संबंधित राज्यों के सब्सिडी लाभों और केंद्र सरकारों द्वारा पेश की जाने वाली FAME-II योजना को लागू करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें सस्ती होंगी। यह हम आपको बता रहे हैं सब्सिडी के बाद यह ई-स्कूटर किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
देशभर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम, राज्यों और FAME-II सब्सिडी के बाद):
 
राज्य S1 की कीमत (रुपये) S1 Pro की कीमत (रुपये)
गुजरात 79,999 1,09,999
दिल्ली 85,099 1,10,499
महाराष्ट्र 94,999 1,24,999
राजस्थान 89,968 1,19,138
अन्य राज्य 99,999 1,29,999

 
विज्ञापन

3 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
गुजरात ईवी नीति और फेम-2 योजना के तहत सब्सिडी लागू करने के बाद गुजरात ऐसा राज्य है जहां ओला इलेक्ट्रिक S1 और S1 Pro सबसे किफायती कीमत में मिलेगा। S1 गुजरात में 79,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि S1 प्रो की कीमत 109,999 रुपये होगी। 

4 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दिल्ली सरकार की ईवी नीति सबसे व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों में से एक है, जिसके तहत मांग प्रोत्साहन की पेशकश की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में एस1 की कीमत 85,099 रुपये और एस1 प्रो की कीमत 110,149 रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
महाराष्ट्र में, S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर क्रमशः 94,999 रुपये और 124,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। राजस्थान में S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत क्रमश: ₹89,968 और ₹119,138 होगी। ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य सभी राज्यों में क्रमश: 99,999 रुपये और 1,29,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें