फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric 2021 में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, एम्स्टर्डम की कंपनी एटरगो का किया अधिग्रहण

Wed, 27 May 2020 03:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ola Electric Mobility (OEM), ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ओईएम) भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Etergo Appscooter - फोटो : Etergo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ola Electric Mobility ने हाल ही में एम्स्टर्डम की Etergo BV (एटरगो बीवी) नामक कंपनी का अधिग्रहण किया है जो इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने बुधवार को कहा कि उसने नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम स्थित एटरगो बीवी का अधिग्रहण किया है। इस कदम से भारतीय कंपनी को वैश्विक प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में प्रवेश करने में मदद मिलेगी। एक बयान के अनुसार, एटरगो की टीम एम्स्टर्डम से ही काम करती रहेगी।
विज्ञापन

पावर
Etergo BV को साल 2014 में स्थापित किया गया था और इसकी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक Appscooter (एप सकूटर) था। इस स्कूटर को अपनी डिजाइन और इंजीनियरिंग के लिए दुनिया भर में कई पुरस्कार से नवाजा गया। Appscooter एक बार फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसमें स्वैपेबल उच्च ऊर्जा घनत्व वाली बैटरी का इस्तेमाल होता है। 

2021 में होगी लॉन्च
ओला इलेक्ट्रिक ने इस सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य 2021 में भारत में अपना इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पेश करना है। Etergo के अधिग्रहण से ओईएम की इंजीनियरिंग और डिजाइन क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। 

ओला को इलेक्ट्रिक स्कूटर से उम्मीदें
ओईएम के संस्थापक और अध्यक्ष भावेश अग्रवाल ने कहा कि मोबिलिटी का भविष्य इलेक्ट्रिक है, और कोविड-19 का प्रकोप कम होने के बाद वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन की मांग तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा, "गतिशीलता का भविष्य इलेक्ट्रिक है, और कोरोनावायरस संकट हमारे लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने में तेजी लाने का मौका दे रहा है। दुनिया भर में हर साल कारों की तुलना में दोपहिया वाहनों को बिक्री करीब दोगुनी होती है। इलेक्ट्रिक, डिजिटल कनेक्टिविटी फीचर्स वाले दोपहिया वाहन दुनिया भर में सबसे पसंदीदा शहरी आवाजाही के साधन के रूप में उभरेंगे और हर ग्राहक को सशक्त करेंगे। हम बढ़िया इंजीनियरिंग और डिजाइन से इन उत्पादों को भारत में बनाएंगे।'' 
विज्ञापन

ओला को मिलेगा यह फायदा
ओला इलेक्ट्रिक एक इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी) तंत्र बनाने पर काम कर रही है जिसमें पूरे देश में व्यापक चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क शामिल हैं। ओला दोपहिया और तीन पहिया वाहनों पर ध्यान देने के साथ शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग की व्यवस्था तैयार के लिए कई पायलट कार्यक्रम चला रही है। एटरगो के अधिग्रहण से कंपनी की आर एंड डी क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि वहां ऐसे लोग काम कर रहे हैं जो पहले टेस्ला, जीएम, फेरारी, बीएमडब्ल्यू और जगुआर जैसी कंपनियों में पहले काम कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें