फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Okinawa ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इसकी बैटरी नहीं चुरा सकेंगे चोर!

Fri, 08 Nov 2019 11:10 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Okinawa स्कूटर्स ने कम कीमत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। हाल ही में कई जगहों पर इस स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। कंपनी ने इस स्कूटर को महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रख कर लॉन्च किया है।

विज्ञापन

 

कम दूरी के लिए बेहतर

Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
कंपनी के मुताबिक इस Okinawa Lite स्कूटर को उन लोगों के लिए उतारा गया है जो ज्यादा लंबी दूरी तय नहीं करते, मसलन वे स्कूल, कॉलेज या शॉपिंग के लिए इस स्कूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल यूजर फ्रेंडली है, बल्कि पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं डालता।
 

तीन साल की वारंटी

Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
इस स्कूटर में अलग हो सकने वाली लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है। कंपनी इस स्कूटर की मोटर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी दे रही है। इस स्कूटर में 250 वॉट की वाटरप्रूफ BLDC मोटर लगी है, जिसे 40 वोल्ट की 1.25 kWh की लीथियम आयन बैटरी पावर देती है। यह बैटरी एंटी थेफ्ट फीचर के साथ आती है।
 

कीमत 60 हजार रुपये

Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
कंपनी ने Okinawa Lite की एक-शोरूम कीमत 59,990 रखी है, जिसमें फेम-टू तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी पर मिल रही छूट भी शामिल है। इस स्कूटर में ऑटो हैंडल लॉक, ऑटो मोटर लॉक, बैटरी लॉक और मोबाइल चार्जिग जैसे फीचर मिलते हैं।                  

सिंगल चार्ज में 50-60 किमी दूरी

Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : Social Media
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और फुल चार्जिंग पर यह 50 से 60 किमी तक की दूरी तय कर लेता है। वहीं बैटरी फुल चार्जिंग में चार से पांच घंटे का वक्त लेती है। इस स्कूटर में एलुमीनियम अलॉय व्हील्स और ईएबीएस के साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग फंक्शन मिलते हैं। इस स्कूटर की लंबाई 1790 एमएम, चौड़ाई 710 एमएम और ऊंचाई 1190 एमएम है। वहीं इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिलते हैं, जबकि पीछे हाइड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर मिलते हैं।
विज्ञापन

मिलेंगे ये फीचर

नए Okinawa Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में हैजार्ड फंक्शन, इनबिल्ट पिलन राइड़र, फुटरेस्ट और एलईडी स्पीडोमीटर मिलता है। वहीं ई-स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, एलईडी विंकर्स, एलईडी टेललैंप्स, ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक हैंडल, सेल्फ स्टार्ट पुश बटन और 17 इंच का स्टोरेज कंपार्टमेंट मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें