फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान ने अपनी नई एसयूवी की दिखाई सबसे बड़ी झलक, ब्रेजा, वेन्यू को देगी टक्कर, कीमत होगी सबसे कम

Wed, 01 Jul 2020 05:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • निसान ने इस कार लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है कि वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
  • निसान अपनी इस कार में ढेर सारे फीचर्स दे सकती है, क्योंकि सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्था बढ़ गई है।
विज्ञापन
Nissan Magnite Teaser - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nissan (निसान) भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार दिख रही है। कंपनी ने एक बार फिर अपनी आने वाली कार की टीजर तस्वीर जारी की है। यह कार भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) और Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। हालांकि निसान ने अपने आने वाली गा़ड़ी के नाम का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस एसयूवी का नाम Magnite (मैग्नाइट) हो सकता है। 
विज्ञापन

सामने आई नई टीजर तस्वीर
भारत में सबसे आकर्षक और सबसे ज्यादा कॉम्पीटिशन वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह निसान की पहली कार होगी। कार की लेटेस्ट टीजर तस्वीर में कार की झलक मिलती है जिससे साफ है कि कि इसमें बड़े शार्प हेड लाइट यूनिट, बड़ा फ्रंट ग्रिल और आकर्षक उल्टे बूमरैंग के आकार के डीआरएलएस मिलेंगे। तस्वीर से पता चलता है कि कार में डुअल टोन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ सिल्वर फिनिश में एक अंडर-डोर क्लैडिंग भी दिखाई देती है। कंपनी ने इससे पहले जो टीजर तस्वीर जारी की थी उसमें भी यह संकेत मिले थे कि इस कार में एक फ्लोटिंग बैक रूफलाइन, स्वेल्ट एलईडी टेल लाइट्स और बड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। 

इंजन और फीचर्स
इस एसयूवी के इंजन डिटेल्स की आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन निसान इस सेगमेंट में इसके सीधे प्रतिद्वंद्वियों को ध्यान में रखते हुए अपनी कार में सबसे अच्छे इंजन के विकल्पों पर फैसला लेगी। निसान अपनी इस कार के फीचर्स पर भी विशेष रूप से ध्यान देगी, क्योंकि वेन्यू जैसी कारों में कई सारी तकनीक दी गई हैं और इस सेगमेंट में जल्द लॉन्च होने वाली किआ सोनेट भी स्टैंडर्ड को काफी ऊंचा ले जाने का वादा करती है। 

लॉन्चिंग
निसान ने इस कार लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है कि वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। जापानी कार निर्माता ने पहले भी कार की डिजाइन लैंग्वेज और इंजीनियरिंग क्षमताओं पर जोर दिया था। कंपनी ने कहा है कि यह कार उसकी ग्लोबल एसयूवी  Patrol (पैट्रोल), Pathfinder (पाथफाइंडर), Armada (अर्माडा), X-Trail (एक्स-ट्रेल), Juke (जूक) और Qashqai (कशकाई) से प्रेरित है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी। 

भारत के बाजार पर निगाह
निसान ने इस साल की शुरुआत में Micra (माइक्रा) और Sunny (सनी) जैसी कारों को भारत में बंद कर दिया। जिसके बाद ऐसा लगता है कि कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी प्राथमिकताएं तय की है। इसकी मूल कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह भी कहा गया है कि अफ्रीका, मध्य-पूर्व और भारत के बाजारों पर उसका विशेष ध्यान है। 
विज्ञापन

कीमत
निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस कार की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, सीवीटी गियरबॉक्स के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत भी 6 लाख रुपये से कम में शुरू हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें