फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान की कारों पर जबरदस्त 1 लाख रुपये तक की छूट, 0% ब्याज पर फाइनेंस का ऑफर

Mon, 27 May 2019 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Nissan Motor Show - फोटो : सांकेतिक
निसान मोटर्स ने इस साल 21 जनवरी को अपनी एसयूवी निसान किक्स लांच की थी। लांचिंग के साथ ही किक्स ने काफी वाहवाही बटोरी थी। लेकिन किक्स की लांचिंग के बाद भी निसान बिक्री के आंकड़ों में टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाई। वहीं निसान अब गाड़ियों की सेल बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यहां तक कि जीरो प्रतिशत ब्याजदर पर फाइनेंस सुविधा भी दे रही है।
 
विज्ञापन

निसान माइक्रा

2 of 4
Nissan Micra Fashion Edition - फोटो : Nissan
निसान माइक्रा पर कंपनी 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस स्कीम में 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स और सरकी कर्मियों को 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। कुल मिला कर देखा जाए तो निसान अपनी हैचबैक कार माइक्रा पर 75 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इन ऑफर्स के अलावा कंपनी माइक्रा पर जीरो प्रतिशत ब्याजदर पर 84 महीने तक के लिए फाइनेंस की सुविधा दे रही है।
 
माइक्रा पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में मिलती है। इसमें 1.2 लीचचर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6000 आरपीएम पर 77 बीएचपी की पावर और 4400 आरपीएम पर 104 एनएम का टॉर्क देता है।

वहीं माइक्रा का डीजल 1461 सीसी की डीजल इंजन 4000 आरपीएम पर 64 बीएचपी की पावर और 2000 आरपीएम पर 160 एनएम का टॉर्क देता है। निसान माइक्रा की एक्स-शोरूम कीमत 6.62 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

निसान माइक्रा एक्टिव

3 of 4
nissan micra active
माइक्रा एक्टिव पर कंपनी 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 45 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा।। इसके अलावा ऑफर में सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 हजार रुपये के बेनिफिट्स भी मिलेंगे। कंपनी माइक्रा पर 20 हजार रुपये तक के अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दे रही है। साथ ही, जीरो प्रतिशत बयाज दर पर फाइनेंस सुविधा भी मिलेगी। निसान एक्टिव माइक्रा की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू है।
 
विज्ञापन

निसान सनी

4 of 4
nissan sunny
बात निसान की सेडान कार सनी की करें, तो कंपनी अपनी इस सेडान कार पर एक लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। निसान की वेबसाइट के मुताबिक सनी पर 62 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और सरकारी कर्मियों को 8 हजार रुपये के अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी सनी पर जीरो प्रतिशत की ब्याज दर पर फाइनेंस भी ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें