फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कार देने पर Nissan आपको देगी 70,000 रुपये का बोनस, जाने ऑफर

Wed, 24 Jul 2019 03:19 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निसान कार ऑफर - फोटो : Social
अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां लागातार एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रही हैं। कार निर्मता कंपनी Nissan भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर लेकर आई है, कंपनी ने अपनी नई SUV ‘Kicks’ पर कुछ ख़ास  ऑफर्स पेश किये हैं, आइये जानते हैं।
विज्ञापन

Nissan Kicks पर बेस्ट ऑफर्स

2 of 4
निसान कार ऑफर - फोटो : Social
निसान इन दिनों अपनी प्रीमियम ‘Kicks’ SUV पर कई ऑफर्स लेकर आई है। इस गाड़ी पर कंपनी 70,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर दे रही है, यानी अगर आप अपनी कोई पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करते हैं तो आपको 70,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस गाड़ी पर 7.99 फीसदी विशेष ब्याज दर का भी ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं नई Kicks पर 3 साल की वारंटी, 3 साल की मेंटेनैंस और रोड साइड असिस्टेंस की भी सुविधा दे रही है। यानी 3 साल बिना किसी टेंशन के आप निसान की Kicks को चलाइये। Nissan Kicks की कीमत 9.55 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

निसान Kicks इंजन डिटेल्स

3 of 4
Nissan kicks
Nissan Kicks में 1.5 लीटर H4K पेट्रोल इंजन लगा है जो 104bhp की पावर और 142Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर K9K डीजल इंजन 108bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है जबकि डीजल इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है।
विज्ञापन

RediGo पर सबसे कम ब्याज दर का ऑफर

4 of 4
2019 Datsun Redigo - फोटो : Social
Datsun ने अपनी छोटी कार RediGo पर सबसे कम ब्याज दर का ऑफर लेकर आई है। कंपनी इस कार पर 7.99 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है। इसकी वजह से जब आप कार को EMI पर लेंगे तो आपको यह महंगी नहीं पड़ेगी और एक्स्ट्रा पैसे देने से आप बच जाओगे। रेडी-गो की कीमत 2.68 लाख रुपये से शुरू होती है। खास बात यह है कि कंपनी इस कार पर फिलहाल 37000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें