Nissan Magnite (निसान मैगनाइट), सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में चुनौती देने के लिए एक मजबूत शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारत में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले इस कार सेगमेंट में Kia Sonet (किआ सोनेट), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज्जा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारें शामिल हैं। 2 दिसंबर को लॉन्च की गई, निसान ने पहले पांच दिनों में मैग्नाइट के लिए 5,000 बुकिंग हासिल की है। इसके अलावा इस नई कार के लिए 50,000 से ज्यादा लोगों ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
2 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
हालांकि Nissan Magnite की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, लेकिन कार निर्माता का कहना है कि 60 फीसदी बुकिंग टॉप दो वेरिएंट्स के लिए हुई हैं। गौरतलब है कि, Kia (किआ) को प्री-लॉन्च बुकिंग के पहले दिन में Sonet (सोनेट) के लिए 6,500 ऑर्डर मिले थे।
फिर भी, मैगनाइट का प्रदर्शन आने वाली संभावित बिक्री का एक मजबूत संकेत है। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि फेस्टिव सीजन के बाद के दिनों में बिक्री में थोड़ी गिरावट देखी जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
जल्द बढ़ेगी कीमत
मैग्नाइट की इंट्रोडक्ट्री कीमत 31 दिसंबर तक वैध है जिसके बाद इस कार की कीमत में बदलाव होगा। जिसके बाद मैग्नाइट के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये हो जाएगी। फिर भी, अपने सेगमेंट में मैग्नेट सबसे सस्ती कार रहेगी।
4 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
टॉप वेरिएंट्स की मांग ज्यादा
हालांकि कम कीमत ग्राहकों को आकर्षित करने का सबसे अहम बिंदु होता है। लेकिन निसान का कहना है कि मैग्नाइट की बुकिंग का एक बड़ा हिस्सा टॉप दो वेरिएंट्स - XV और XV प्रीमियम के लिए हुआ है। इस कार में टर्बो इंजन और CVT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ टॉप ऑफ द लाइन XV-प्रीमियम (O) डुअल टोन की कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है और इसमें कई फीचर्स और ड्राइव की कई खूबियां मिलती हैं। दिलचस्प बात यह है कि निसान का यह भी कहना है कि मैग्नाइटा बुक करने वाले ग्राहकों में से 40 फीसदी ने डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
ग्राहकों के दो वर्गों को ध्यान में रखा गया
कंपनी ने मैगनाइट में दो क्लास का ध्यान रखा है। बजट क्लास के लिए 1.0 लीटर B4D पेट्रोल इंजन दिया है, जो शुरुआती वैरियंट्स में मिलेगा। वहीं प्रीमियम क्लास के लिए 1.0 लीटर HRAO टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं खास बात यह है कि कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार X-Tronic CVT के अलावा 7-इंच TFT एडवांस्ड ड्राइव असिस्ट डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू मिरर मॉनिटर दिया है। इसके अलावा इसकी खूबी यह है कि मैगनाइट में 5-मीटर टर्निग रेडियस, फ्रंट में कपल सीट के बीच काफी जगह दी गई है, साथ ही रिअर सीट नी रूम, ड्राइवर विजिबिलिटी एंगल समेत कई फीचर दिए हैं।
1.0 लीटर B4D पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6250 आरपीएम पर 70 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
1.0 लीटर HRAO टर्बो पेट्रोल इंजन 5000 आरपीएम पर 97 बीएचपी की पावर और 2800 से 4400 आरपीएम पर 152 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आता है।
5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इसका ARAI माइलेज 20 किमी प्रति लीटर का है। जबकि सीवीटी के साथ यह 17.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 1.0-litre B4D इंजन साथ यह 18.75 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।