फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक्स्ट जेनरेशन Maruti WagonR की ऑफिशियल फोटो लॉन्च, लिखा Big New WagonR

Wed, 09 Jan 2019 04:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
New 2019 Maruti WagonR
मारुति ने पहली बार अपनी नई WagonR कार की ऑफिशियल टीजर फोटो लॉन्च किया है। नई मारुति वैगन आर 23 जनवरी को लॉन्च होनी है। मारुति ने इसकी टीजर फोटो में नया टाइटल भी दिया है। इस फोटो में वैगन आर का रिअर लुक दिखाई दे रहा है। ई वैगन आर 2 इंजन, 6 रंगों और 7 वैरियंट्स में लॉन्च होगी।
 
विज्ञापन

Maruti WagonR में वॉल्वो लुक टेल लैंप्स

2 of 8
New 2019 Maruti WagonR
बुधवार को जारी नई वैगन आर के टीजर में मारुति ने लिखा है ‘Big New WagonR’। नेक्स्ट जेनरेशन वैगन आर के सीएनजी के साथ एलपीजी मॉडल भी लॉन्च होगा। अगर इसके टीजर फोटो को ध्यान से देखेंगे, तो इसके वॉल्वो लुक टेल लैंप्स दिखाई देंगे। नई वैगन आर पहले से ज्यादा ऊंची दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन

स्पेसियस है केबिन

3 of 8
New 2019 Maruti WagonR
नई वैगन आर न केवल साइज में बड़ी दिख रही है, बल्कि काफी स्पेसियस भी दिखाई दे रही है। बड़े हैडलैंप्स, फॉगलाइट कैसिंग और क्रोम पट्टी के साथ नई ग्रिल से यह काफी अट्रैक्टिव लग रही है। इसमें नया बंपर भी दिया गया और इसके बोनट को भी फ्लैट किया गया है, साथ ही पीछे की तरफ छत से छूता हुआ प्लास्टिक का सी-पिलर भी दिया गया है।
 

व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, ओरेंज, ब्राउन और ब्लू रंग

4 of 8
New Maruti Wagon-R 2019 brochure - फोटो : Team-BHP
नई वैगन आर व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, ओरेंज, ब्राउन और ब्लू रंग में मिलेगी। जबकि इसमें 7 वैरियंट्स LXi 1.0L MT, VXi 1.0L MT, VXi 1.0L AMT, VXi 1.2L MT, VXi 1.2L AMT, ZXi 1.2L MT और ZXi 1.2L AMT दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

नई वैगन आर पहले के मुकाबले 19 एमएम लंबी

5 of 8
New Maruti WagonR 2019 Rear Look
डाइमेंशंस की बात करें, तो 2019 की वैगन आर पुरानी कार के मुकाबले ज्यादा स्पेशियस है। नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। नई वैगन आर लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में न केवल पुरानी वैगन आर से लंबी है, बल्कि Stingray मॉडल से भी बड़ी है। ऑटो एक्सपर्ट के मुताबिक Heartect प्लेटफॉर्म पर डेवलेप हुई है। वहीं, जिसमें स्विफ्ट और इग्निस को डिजाइन किया गया है।
Dimensions
Measurements New WagonR Old WagonR Stingray
Length 3655mm 3599mm 3636mm
Width 3655mm 1495mm 1475mm
Height 1675mm 1700mm 1670mm
Wheelbase
 
2435mm
 
2400mm 2400mm
 
 
 
विज्ञापन

1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

6 of 8
New 2019 Maruti WagonR Engine
नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 67 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा।
 
विज्ञापन

वैगन आर में 13 और 14 इंच के टायर

7 of 8
New Maruti WagonR 2019 Tyre Size
टायर साइज के मामले में भी पुरानी वैगन आर के मुकाबले नई वैगन आर में बदलाव किए गए हैं। हालांकि नई वैगन आर के Lxi वैरियंट में 13 इंच के टायर दिए गए हैं, जबकि टॉप वैरियंट्स में 14 इंच के टायर हैं। पुरानी वैगन आर के एलएक्सआई वैरियंट में 145/80R13 का टायर साइज है, जबकि नई वैगन आर 155/80 R13 टायर साइज के साथ आ रही है।  
वहीं पुरानी वैगन आर के Vxi और Vxi+ वैरियंट में 155/65 R14 का टायर साइज है, जबकि नई वैगन आर के Vxi और Zxi वैरियंट्स में 165/70 R14 का टायर साइज मिलेगा।
 
विज्ञापन

वैैगन आर में एएमटी ऑप्शन भी

8 of 8
New 2019 Maruti WagonR AMT
वहीं इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग और रिअर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। ब्राउन अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है। इसके टॉप वैरियंट में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले से कनेक्ट टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ऑडियो और फोन कंट्रोल्स के साथ मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही, टॉप वैरियंट में 12 वोल्ट का फोन चार्जिंग सॉकेट, इलैक्ट्रिक ओवीआरएम, पॉवर विंडो का फीचर भी मिलेगा। नई हुंडई सैंट्रो और टाटा टियागो को टक्कर देने के लिए इसकी कीमत 4.5 लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें