क्या आपने कभी पहियों पर चलते हुए घर को देखा है। लग्जरी कोच बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Newmar (न्यूमार) को बड़े और शानदार मोटर होम बनाने में महारत हासिल है। एक बार फिर उसने करोड़ों की कीमत का एक मोटर होम तैयार किया है जिसका नाम 2021 King Air (2021 किंग एयर) है। यह एक चलता फिरता आलीशान घर है। इसमें ऐसी बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे अद्वितीय बनातr है। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख डॉलर (करीब 7.28 करोड़ रुपये) है। आइए देखते हैं न्यूमार की सबसे महंगी पेशकश किंग एयर मोटर होम की क्या खासियतें हैं।
बता दें कि न्यूमार 1968 से मोबाइल घरों को कलात्मक तरीके से गढ़ती आ रही है और इसमें उन्हें महारत हासिल है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी 10 लाख डॉलर से महंगी मोटर होम को बनाने में दिलचस्पी दिखाती है। कंपनी नई फैंसी मोटर होम के लिए तीन फ्लोर प्लान की पेशकश कर रही है। हर प्लान में आपको बराबर स्पेस मिलता है। खरीदार अपनी पसंद के मुताबिक इसे डिजाइन करवा सकते हैं और अपने हिसाब से सुविधाओं और स्टोरेज स्पेस के लेआउट को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
मोटर होम अंदर से काफी भव्य दिखती है। इसका बेडरूम और भी ज्यादा शानदार है। इसमें मॉड्यूलर साजों-सामान, और ज्यादा आराम के लिए किंग-साइज बेड मिलता है।
4 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
इसमें दिया गया स्टाइलिश किचन सुपर पॉलिश क्वार्ट्ज काउंटरटॉप्स और यूरोपीयन स्टाइल की अलमारियों के साथ टस्कन मेपल अलमारियों से सजा हुआ है। आपकी सड़क की यात्राओं में आपके सभी पसंदीदा सामग्रियों और उपकरणों को लाने के लिए रसोई में पर्याप्त जगह दी गई है।
विज्ञापन
5 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
इस मोटर होम में बेडरूम को भी काफी भव्य रूप से डिजाइन किया गया है, हमारे घरों में बनाए गए कमरों से भी बेहतर। इसमें दी गई अलमारियां, इंटरटेनमेंट सिस्टम, डेस्क और बेहतरीन लाइटिंग, सभी कुछ शानदार है।
विज्ञापन
6 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
यह एक ऐसा मोटर होम है जो आपके कपड़े, सामान और जरूरी चीजों को रखने के लिए एक खास जगह देता है। वास्तव में यह मोटर होम अपनी तरह का एक अनोखा वाहन है और लंबी, सड़क यात्राओं के लिए अद्वितीय है।
विज्ञापन
7 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
सुबह का नाश्ता करते समय आप सफर के नजारों का आनंद लेते हुए गर्म चाय की चुस्कियां भर सकते हैं। न्यूमार किंग एयर में दो लोगों के बैठने के लिए पुल-आउट टेबल और आरामदायक कुर्सियां दी गई हैं।
8 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
इस लग्जरी मोटर होम के पिछले हिस्से में बाथरूम और कपड़े धोने की सुविधा, एक वॉशर / ड्रायर, एक बड़ा शावर और एक फुल साइज शौचालय बनाया गया है।
किंग एयर मोटर होम को स्पार्टन K3 चेसिस पर बनाया गया है। इसमें एक नया पैसिव स्टीयर टैग एक्सल का इस्तेमाल किया गया है जिससे मोटर होम को छोटे टर्न रेडियस में मोड़ा और घुमाया जा सकता है।