फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite से लेकर Force Gurkha 2020 तक... दिसंबर में ये कारें हो रही हैं लॉन्च

Mon, 30 Nov 2020 03:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
तमाम चुनौतियों के बावजूद, कैलेंडर वर्ष 2020 में भारतीय बाजार में कई नई कारों और फेसलिफ्ट मॉडल्स ने धूम मचाई है। संभावित खरीदारों के लिए ऑप्शन लिस्ट लगभग सभी सेगमेंट में और बड़ी हो गई है, साथ ही साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में कुछ मांग बढ़ी है। हालांकि अब यह साल खत्म होने वाला है और नए उत्पादों की लॉन्चिंग भी कम हो, दिसंबर में नई गाड़ी के चाहने वालों के लिए कुछ बेहतरीन उत्पादों की पेशकश की उम्मीद है। यहां हम आपको बता रहे हैं उन कारों के बारे में जिनकी लॉन्चिंग दिसंबर के महीने में कन्फर्म है और या अपेक्षित है। 
विज्ञापन

2 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Amar Ujala
Nissan Magnite
Nissan की नई एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) वर्ष 2020 के अंतिम महीने की सबसे बड़ा लॉन्च होने जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पूरी तरह से चर्चा बटोरने में कामयाबी रही है और वह अपने बहुत सक्षम प्रतिद्वंद्वियों की एक लंबी लिस्ट से मुकाबले के लिए तैयारी है। कई मायनों में, मैग्नाइट भारत में अपने पांव पसारने की निसान की आखिरी कोशिश है। और एक अकेले उत्पाद के रूप में, यह न केवल खुद के लिए एक छाप छोड़ने की क्षमता रखता है, बल्कि निसान को उसकी पुनर्विकास योजनाओं में भी मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
नई मैग्नाइट को चार प्रमुख ट्रिम्स - XE, XL, XV और XV प्रीमियम में लॉन्च किया जाएगा, जिन्हें इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ वैकल्पिक ट्रिम्स के आधार पर 20 अलग-अलग वेरिएंट्स में बांटा गया है। मैग्नाइट दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। पहला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन। दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट भी एक वैकल्पिक सीवीटी ऑटोमैटिक यूनिट के साथ आती है। 

4 of 9
Mercedes-Benz A-class (File) - फोटो : For Representation Only
Mercedes A-Class Limousine
मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोसिन को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। और ऐसी उम्मीद है कि मर्सिडीज-बेंज इंडिया इस साल की विदाई अपनी इस नई कार की धमाकेदार लॉन्चिंग के साथ करेगी। यह कार इस साल की सबसे प्रतीक्षित लग्जरी कारों में से एक है क्योंकि यह भारत में लग्जरी सेगमेंट में कंपनी की एंट्री लेवल कार होगी। 

मर्सिडीज-बेंज इंडिया इस कार को अप्रैल में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोविड के चलते इसकी लॉन्चिंग को टालना पड़ा था। कंपनी के एमडी और सीईओ, मार्टिन श्वेनक ने अक्टूबर में पुष्टि की थी कि ए-क्लास भारत में 2020 के अंत तक बिक्री शुरू हो जाएगी। कंपनी की लोकप्रिय CLA (सीएलए) को रिप्लेस करने के लिए, ए-क्लास लिमोसिन में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन, साथ ही साथ एएमजी वर्जन भी मिल सकता है। नई कार में कंपनी की अन्य कारों की तरह बहुत सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 9
Audi S5 Sportback - फोटो : Audi
Audi S5 Sportback
ऑडी इंडिया ने पिछले महीने Audi S5 Sportback (ऑडी एस5 स्पोर्टबैक) को लॉन्च किए जाने का एलान किया था। नई ऑडी क्यू 2 की लॉन्चिंग के दौरान एक टीजर दिखाया गया था जिसमें एस5 स्पोर्टबैक को नवंबर 2020 में लॉन्च करने की घोषणा हुई थी। हालांकि, ऐसा लगता है कि इसकी लॉन्चिंग को दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इस कार को लिस्ट किया है। इससे यह अंदाजा हो गया है कि इस कार को लॉन्च जल्द किया जाएगा। नई ऑडी एस 5 स्पोर्टबैक साल 2020 के लिए भारत में कंपनी की छठी और आखिरी लॉन्च होगी। 
विज्ञापन

6 of 9
Force Gurkha auto expo - फोटो : For Reference Only
Force Gurkha 2020
महिंद्रा थार 2020 एक जबरदस्त सफल कार रही है और इस वर्ष इसके सिर पर सबसे बड़ी सफल कार का सेहरा बांधा जा सकता है। लेकिन इस कार की एक प्रतिद्वंद्वी है जो अपना समय ले रही है और दिसंबर के महीने में थार के खिलाफ जंग का एलान कर सकती है। Force Gurkha 2020 (फोर्स गुरखा 2020) को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। लेकिन कोविड-19 की वजह से इसकी लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। थार की तरह ही, यह एसयूवी भी अपनी 'कहीं भी करें सफर' विशेषताओं को बरकरार रखने का वादा करती है। हालांकि यह अब अधिक प्रीमियम केबिन और एक्सटीरियर में अपडेटेड लुक्स के साथ आएगी। 
विज्ञापन

7 of 9
Tata Altroz Turbo - फोटो : HALO on Facebook
Tata Altroz Turbo 
टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी प्रीमियम हैच बैक कार अल्ट्रोज को टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स वर्ष 2021 में अल्ट्रोज टर्बो पेट्रोल वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। भारत में टाटा अल्ट्रोज कार की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। 

8 of 9
Tata Tigor EV (File) - फोटो : For Representation Only
Tata Tigor EV Facelift
टाटा मोटर्स कंपनी जल्द ही टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। 2020 टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट स्टैंडर्ड टिगोर फेसलिफ्ट पर आधारित होगी, जिसे इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। इस कार में 21.5 kWh की बैटरी दी जा सकती है। जिसकी मदद से ये कार 40bhp का पावर और 105Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस कार को 2021 में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

9 of 9
Tata Tiago EV  - फोटो : For Representation Only
Tata Tiago EV 
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय हैचबैक कार टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक मॉडल को साल 2021 में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कार फुल चार्जिंग में 213 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इस कार में 21.5 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। टाटा टियागो ईवी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें