फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बाजार में आएगी नई स्विफ्ट डिजायर, ये होंगी खूबियां

विज्ञापन
1 of 6
आने को है नई मारुति स्विफ्ट डिजायर
मारूति सुजुकी की सबसे सफलतम कारों में से एक स्विफ्ट डिजायर अब एक नए रूप में दस्तक देने जा रही है। डिजायर कंपनी की मशहूर हैचबैक स्विफ्ट की तीसरी पीढ़ी पर आधारित कार है। ऑटो वेबसाइट पर चल रही खबरों पर भरोसा करें तो मारूति ने इस कार प्रोडक्‍शन भी शुरू कर दिया है। आइए आपको इस कार के कुछ फीचर्स से रूबरू करवाते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
कुछ ऐसी नजर आएगी नई डिजायर। - फोटो : Indian Auto Blog
नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट 
नई डिजायर में ग्राहकों को इग्निस व बलेनो आरएस जैसे टैबलेट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें नेवीगेशन की सुविधा भी होगी। इसमें ग्राहकों को एपल कार प्ले की सुविधा भी मिलेगी। अन्य गाड़ियों में दिए गए टच स्क्रीन से यह ज्यादा संपन्न होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
नए हेडलैंप
आधुनिक हेडलैंप
डिजायर का मुकाबला नई नवेली टाटा टिगोर,टाटा जेस्ट, हौंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट जैसी गाड़ियों से होगा। इसको देखते हुए इस गाड़ी में ग्राहकों को टॉप वेरिएंट में प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट मिलनी तय है।
 

4 of 6
माइलेज में होगा और सुुधार
बढ़ेगा माइलेज
एसएचवीएस तकनीक के वजह से इसका माइलेज और बढ़ जाएगा। मौजूदा डिजायर का पेट्रोल ऑटोमेटिक 18.5, मैनुअल 20.85, डीजल एजीएस 26.89 और मैनुअलल 26.59 किमीप्रली का माइलेज देती है। नई डिजायर का माइलेज 28 किमीप्रली तक होने की उम्मीद है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
एसएचबीएस
एसएचवीएस तकनीकि 
मारूति सुजुकी अपनी इस लोकप्रिय कार में भी एसएचवीएस तकनीकि दे सकती है। इसका मतलब होता है स्मार्ट हाइब्रिड वेहिकल बाई सुजुकी। हालांकि इसमें वही इंजन होगा जो अभी डिजायर में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। फिलहाल डिजायार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन लगा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एबीएस विद ईबीडी
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इस गाड़ी में एबीएस, ईबीडी, स्टैंडर्ड ड्यूल एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हाल ही में लॉन्च इग्निस में भी कंपनी ने अपने सभी वेरिएंट में एयरबैग को स्टैंडर्ड किया है। डिजायर का व्हीलबेस बड़ा होगा जिससे इसके केबिन में ज्यादा लोग बैठ सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें