फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रहा है Maruti Ignis का नया अवतार, नए साल 2020 में होगा लॉन्च, तस्वीरें हुईं लीक

Mon, 30 Dec 2019 06:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Maruti Ignis - फोटो : Social Media
Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने 2017 में Ignis कार को बड़े जोश के साथ बाजार में उतारा था। रेट्रो लुक वाली इस कार का स्टाइल बाजार में मौजूद गाड़ियों में बिल्कल यूनिक था। लेकिन Ignis (इग्निस) Maruti Suzuki की अन्य कारों Swift (स्विफ्ट ) और Baleno (बलेनो) के आगे फेल हो गई। बिक्री के आंकड़ों के मामले में इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। 

कंपनी ने साल 2019 में Ignis का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च किया था। लेकिन इसकी बिक्री में फिर भी कुछ भी खास परिवर्तन नहीं आया। अब कंपनी ने इसके लुक में आमूलचूल बदलावा किया है। Ignis के नए अवतार की तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि कार की स्टाइल में काफी बदलाव आया है। नए लुक वाली Ignis कार अगले साल 2020 में लॉन्च होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Maruti Ignis - फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए लुक वाली Ignis अंतरराष्ट्रीय मॉडल की है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली नई Ignis की डिजाइन और स्टाइलिंग भी ऐसी ही हो सकती है। नए मॉडल की कार में बंपर की डिजाइन में बदलाव किया गया है जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी बोल्ड है। इसका ग्रिल नई लॉन्च मॉडल एस-प्रेसो जैसी लग रही है। कार में नए फ्रंट और रियर बंपर होंगे। दोनों बंपर के साथ फॉक्स स्कफ प्लेट्स दिए गए हैं। इसके अलावा साइड लुक समेत नई इग्निस की बाकी स्टाइलिंग काफी हद तक मौजूदा मॉडल की तरह ही है। नई Ignis कार में नए रंग देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
2020 Maruti Ignis - फोटो : Instagram
पावर 
नई Ignis कार में बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन Swift और Baleno में मिलता है। स्विफ्ट में यह इंजन 83hp का पावर और 113Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। अगर इसके माइलेज की बात करें तो बीएस6 इंजन का माइलेज बीएस4 इंजन से थोड़ा कम होगा। 

4 of 5
2020 Maruti Ignis - फोटो : Social Media
इंटीरियर 
नई Ignis कार के इंटीरियर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई कार का इंटीरियर इग्निस के मौजूदा मॉडल की तरह ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maruti Suzuki ignis facelift - फोटो : gaadiwaadi
भारतीय बाजार में Maruti Ignis बी 1 सेगमेंट की क्रॉस-हैचबैक कार है। मारुति इग्निस का मुकाबला Ford Freestyle (फॉर्ड फ्रीस्टाइल ) और Mahindra KUV100 (महिंद्रा केयूवी100) जैसी कारों से है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें