भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आग लगी हुई है। आलम यह है कि पड़ोसी देश नेपाल से सस्ते पेट्रोल-डीजल की तस्करी तक होने लगी है। ऐसे में अगर आप सस्ती और छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप ऐसी कार चुनना पसंद करेंगे जिसका मेंटेनेंस और कीमत कम हो लेकिन माइलेज ज्यादा मिलती हो। यहां हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फरवरी के महीने में खरीदने पर आप काफी बचत कर सकते हैं। Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) से लेकर Renault (रेनो) और Datsun की हैचबैक कारों पर शानदार छूट मिल रही है। यहां हम आपको उन कारों पर मिल रही छूट के बारे में बता रहे हैं जिनकी जो 3 लाख रुपये से कम में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
2 of 13
maruti suzuki alto 800 india
Maruti Alto 800 पर ऑफर
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाल हैचबैक कारों में शुमार Maruti Alto 800 (मारुति अल्टो 800) पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को फरवरी के महीने में खरीदने पर आप कुल 39,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी के ऑफर के मुताबिक ऑल्टो पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
ऑल्टो की कीमत
Maruti Suzuki Alto की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.48 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 13
Maruti Alto 800
ऑल्टो का इंजन
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 13
maruti alto
ऑल्टो का माइलेज
मारुति सुजुकी अल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल पर 22.05 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
2020 Datsun redi-GO facelift
- फोटो : For Representation Only
Datsun redi-GO
Datsun (दैटसन) की सस्ती हैचबैक कार redi-GO को फरवरी के महीने में खरीदने पर आप 34,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइक के मुताबिक कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। गौरतलब है कि कंपनी इस कार पर ये ऑफर सिर्फ 26 फरवरी तक के लिए दे रही है।
विज्ञापन
7 of 13
datsun redi-go
- फोटो : For Representation Only
कीमत
Datsun redi-GO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.86 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 4.82 लाख रुपये तक जाती है।
8 of 13
Datsun Redi-Go
- फोटो : For Representation Only
रेडी-गो का इंजन
Datsun redi-GO दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। Datsun redi-GO में 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। डैटसन ने सबसे इस सस्ती कार को हाल ही में नए अपडेट के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कार प्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस कार मे एलईडी डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट्स), एलईडी फॉग लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
9 of 13
Datsun Redi-go
- फोटो : For Representation Only
रेडी-गो का माइलेज
डैटसन रेडी-गो कार एक लीटर पेट्रोल पर 22 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
10 of 13
Renault Kwid facelift
- फोटो : For Representation Only
Renault Kwid
Renault अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Kwid (क्विड) को फरवरी के महीने में खरीदने पर काफी जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। फरवरी महीने में खरीदने पर आप इस एसयूवी लुक वाली छोटी कार पर 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कार के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये की नगद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। अगर आप कार को फाइनेंस करवाना चाहते हैं तो कंपनी क्विड को 5.99 फीसदी की ब्याज दर से फाइनेंस कराने की भी सुविधा दे रही है।
11 of 13
Renault Kwid
- फोटो : For Representation Only
क्विड की कीमत
Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.13 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत 5.31 लाख रुपये तक जाती है।
12 of 13
Renault Kwid RXL
- फोटो : Renault
क्विड का इंजन
Renault Kwid कार को कंपनी दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराती है। इसमें 0.8 लीटर और 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।