Maruti Wagan R 2019 Engine
जबकि नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। नई वैगन आर लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में न केवल पुरानी वैगन आर से लंबी है, बल्कि Stingray मॉडल से भी बड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वैगन आर सीएनजी के साथ लॉन्च हो सकती है, तो इसकी कीमत 4.5 लाख रुपए से ज्यादा होगी।