फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Offer: मात्र 7226 रुपये में घर ले जाएं Bajaj Platina, मिल रहा है 2800 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर और कीमतें

Thu, 15 Oct 2020 11:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Platina 110: Navratri Offer 2020 - फोटो : Bajaj Auto
अगर आप इस नवरात्रि एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 60000 रुपये से कम का है, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने त्योहारों (Navratri Offer 2020) से ठीक पहले ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय और किफायती मोटरसाइकिल Bajaj CT 110 पर ऑफर्स की घोषणा कर दी है। आज हम आपको इस मोटरसाइकिल पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

Bajaj Platina 110 पर क्या है ऑफर?

2 of 5
Bajaj Platina 110: Navratri Offer 2020 - फोटो : Bajaj Auto
इस त्योहार अगर आप Bajaj Platina 110 खरीदते हैं, तो आपको कुल 2800 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा आप इस मोटरसाइकिल को 7226 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं।
 
  • Bajaj Platina 110 के 100ES ड्रम वेरिएंट की मौजूदा दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,904 रुपये है, लेकिन इस त्योहार यह वेरिएंट आपको 58,304 रुपये में मिलेगा।
  • Bajaj Platina 110 के 100ES डिस्क वेरिएंट की मौजूदा दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 62,125 रुपये है, लेकिन इस त्योहार यह वेरिएंट आपको 59,325 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

Bajaj Platina 110: परफॉर्मेंस

3 of 5
Bajaj Platina 110 Vs CT 110 - फोटो : Amar Ujala
Bajaj Platina 110 में 102 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

Bajaj Platina 110: डायमेंशन और फ्यूल टैंक

4 of 5
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala
Bajaj Platina 110 की लंबाई 2006 मिलीमीटर, चौड़ाई 713 मिलीमीटर और ऊंचाई 1100 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1255 मिलीमीटर है।

Bajaj Platina 110 में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Platina 110:  सस्पेंशन और ब्रेकिंग

5 of 5
Bajaj Platina 110 H-Gear Discount - फोटो : Amar Ujala
  • Bajaj Platina 110 के फ्रंट में 135 मिलीमीटर, टेलिस्कोपिक टाइप, हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर व्हील ट्रेवल, नाइट्रॉक्स गैस के साथ SOS सस्पेंशन दिया है।
  • Bajaj Platina 110 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके रियर में CBS फीचर शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें