फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए देश की पांच सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों से

Mon, 01 May 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
आज आप चाहे कितनी ही महंगी बाइक क्यों ना ले, लेकिन दोपहिया खरीदते समय जो बात सबसे पहले हमारे जेहन में आती है, वो है ये कितना देती है?  बाइक कम माइलेज दे तो उसका मजा कम हो जाता है। तो आइए आज आपको मिलवाते हैं देश की ऐसी पांच मोटरसाइकिलों से जो माइलेज के मामले में अव्वल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हीरो स्प्लेंडर आई-स्मार्ट
हीरो की इस बाइक में आपको 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल इंजन लगा है। इस बाइक की खासियत इसका माइलेज है, कंपनी का दावा है कि स्प्लेंडर आई स्मार्ट 102.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस बाइक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 50,255 रुपये है। हीरो की ये बाइक आई3एस टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आती है। 
विज्ञापन

3 of 6
बजाज सीटी-100
बजाज सीटी 100, ये एक कम दाम में किफायती बाइक है। बजाज की इस बाइक में आपको 99.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल इंजन मिलता है। कंपनी की माने तो बाइक 99.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। बजाज की इस टू व्हीलर की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 35,389 रुपये है। हालांकि इस दोपहिया का लुक बहुत दमदार नहीं है। 

4 of 6
बजाज प्लेटिना 100ईएस
बजाज की प्लेटिना बाजार में काफी धमाल मचा चुकी है। इस बाइक के जरिए कंपनी ने कम दाम वाली और ज्यादा माइलेज वाली टू व्हीलर्स का दौर शुरू किया था। बजाज प्लेटिना में आपको 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है। बजाज की इस बाइक की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 45, 985 रुपये है। इस बाइक के माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये दोपहिया 96.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

5 of 6
टीवीएस स्पोर्ट 
टीवीएस स्पोर्ट एक स्टाइलिश लुक वाली बाइक है। टीवीएस की इस टू व्हीलर में आपको 99.77 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल इंजन मिलता है। इस बाइक की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 37,780 रुपये है। टीवीएस का दावा है कि बाइक 95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिंद्रा सेंचूरो
महिंद्रा ने इस बाइक के जरीए दोपहिया बाजार में एंट्री की थी। इस बाइक में आपको 106.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है। कंपनी ने बाइक को एक शानदार लुक दिया है। महिंद्रा सेंचूरों की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 47,130 रुपये है। कंपनी की मानें तो ये बाइक 85.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें