Alto Most affordable hatchback
- फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी की नई ऑल्टो, नए फीचर्स के साथ मार्किट में उपलब्ध है, इसमें अब नया BS-6 इंजन लगा है। यह देश की सबसे किफायती कारों में से एक है। नई ऑल्टो में पुराना 800cc वाला ही इंजन लगाया है, लेकिन इसे बीएस-6 में अपग्रेड कर दिया है। यह इंजन 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार अब 24.7 किलोमीटर की माइलेज देती है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है।