फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की इस नई योजना में रोड एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा 2.5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज

Wed, 01 Jul 2020 02:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोदी सरकार की नई योजना - फोटो : Amar Ujala
मोदी सरकार लोगों से किए अपने वादे को निभाने जा रही है। इसके तहत सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को आर्थिक मदद मिलेगी। दरअसल देश में हर साल 1.5 लाख लोगों की सड़क हादसों में मौत हो जाती है। यानी एक औसत के मुताबिक हर दिन करीब 400 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवा देते हैं। रोड एक्सीडेंट में होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण शुरुआती कुछ घंटों में सही इलाज का न मिलना है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से इन हादसों पर रोक लगाने के लिए पिछले साल संसोधन मोटर वाहन एक्ट लाया गया था, जिसमें ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर पहले के मुकाबले 10 गुना तक ज्यादा चालान का प्रावधान किया गया। इसके अलावा इसी एक्ट में सड़क हादसों में घायल लोगों के मुफ्त इलाज की बात भी कही गई थी। केंद्र सरकार अब इसे हकीकत में बदलने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

2.5 लाख रुपये तक का खर्च उठाएगी सरकार 

सड़क हादसों में घायलों के लिए केंद्र सरकार मुफ्त इलाज योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार सड़क हादसे में घायल प्रति व्यक्ति का 2.5 लाख रुपये इलाज का खर्च उठाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना में विदेशी नागरिकों को भी फायदा होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI

शुरुआती एक घंटे का इलाज मुफ्त

मंगलवार देर शाम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम को लेकर मसौदा अधिसूचना जारी कर दिया है। इसमें सरकार की तरफ से सभी हितधारकों से आगामी 10 जुलाई तक सुझाव-आपत्ति देने को कहा गया है। 
  • सरकार की नई योजना में घायलों को गोल्डन आवर में मुफ्त इलाज मिलेगा। आसान भाषा में कहें तो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले एक घंटे में मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। 
  • देशभर के 21,000 अस्पतालों में घायलों की मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। 
  • घायलों के इलाज पर अधिकतम 2.5 लाख रुपये खर्च किया जा सकेगा। 
  • कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के लिए नेशनल हेल्थ अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। 
  • दुर्घटनाओं में घायलों का खर्च बीमा कंपनियां उठाएंगी।

4 of 5
Road Accident - फोटो : Social Media

हिट एंड रन मामले में पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति हिट एंड रन मामले में गंभीर रूप से घायल हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है, तो मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड से पीड़ित के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। केंद्र सरकार इस मामले में जल्द ही नियम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

योजना के लिए फंड बनाएगी सरकार

घायलों के मुफ्त इलाज के लिए केंद्र सरकार पृथक मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड बनाएगी। मुफ्त इलाज योजना के लिए देश में नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) का गठन किया जा रहा है। यह बिल्कुल नोडल एजेंसी की तरह काम करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें