फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाड़ी नहीं हो सकेगी चोरी, सरकार ला रही यह खास टेक्नोलॉजी, कीमत 1000 रुपये से कम

Fri, 15 Mar 2019 01:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
auto car theft
कई राज्यों में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लागू होने के बावजूद देश में वाहन चोरी के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं अब सरकार ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी को अनुमति दी है, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। वहीं इसकी कीमत भी मात्र एक हजार रुपये के आसपास होगी।
 
विज्ञापन

क्या है MicroDot टेक्नोलॉजी

2 of 7
Microdot car theft technology
सरकार ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाल ही में MicroDot टेक्नोलॉजी को लागू करने की मंजूरी दी है। इन माइक्रोडॉट्स का इस्तेमाल वाहनों पर किया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी के तहत यूनिक नंबर और व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर वालें लेजर बेस्ड हजारों छोटे-छोटे माइक्रोडॉट्स को कार की पूरी बॉडी पर स्प्रे किया जाएगा। इंजन पर भी इन माइक्रोडॉट्स का स्प्रे किया जाएगा। इन नैनो माइक्रोडॉट्स का साइज 0.5 एमएम होगा
 
विज्ञापन

पूरी गाड़ी पर होगा स्पे

3 of 7
डेमो पिक
वहीं इस स्प्रे की खासियत होगी कि इन डॉक्ट्स को हटाना या खत्म करना मुश्किल होगा। साथ ही, इन डॉट्स को अल्ट्रावॉयलेट लाइट के जरिए देखा जा सकेगा। इस टेक्नोलॉजी के लागू होने के बाद कार चोरों को चोरी करना मुश्किल होगा। हालांकि दक्षिणी अफ्रिका में सितंबर 2012 से और अमेरिका में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए चोरी हुए वाहनों और उनके मालिकों के बारे में चुटकियों में पता लगाया जा सकेगा। यहां तक कि कार  पुर्जे पुर्जे भी अलग कर दिए जाएं, तो भी कार की डिटेल्स पता लगाई जा सकती हैं।
 

सरकार ने दी हरी झंडी

4 of 7
CMVR-TSC
माइक्रोडॉट टेक्नोलॉजी को लागू करने को लेकर कई दिनों से विचारविमर्श चल रहा था, लेकिन सरकार ने अब इसे लागू करने को लेकर हरी झंडी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की ऑटोमोबाइल टेक्निकल स्टैंडर्ड्स का आंकलन करने वाली संस्था CMVR-TSC ने भी इसके स्टैंडर्ड्स को लेकर बैठक की थी, जिसमें इसे मंजूरी दी गईष। वहीं जल्द ही एक नोटिफिकेशन के जरिए इसे देशभर में लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन

कीमत हजार रुपये तक

5 of 7
डेमो पिक
वहीं सरकार ने इस टेक्नोलॉजी की कीमतों को भी मंजूरी दे दी है। सरकार का मामना है कि जैसे-जैसे यह टेक्नोलॉजी विस्तृत रूप लेगी, कीमतें भी उसी के मुताबिक कम होती चली जाएंगी। इस टेक्नोलॉजी की कीमत 1000 रुपये से कम रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

दो पहिया वाहनों के लिए 5000 माइक्रोडॉट्स

6 of 7
कार चोरी
खबरों के मुताबिक चार पहिया वाहनों जैसे कार, ट्रक, बसों के लिए 10 हजार माइक्रोडॉट्स की आवश्यकता होगी, वहीं दो पहिया वाहनों के लिए 5000 माइक्रोडॉट्स की जरूरत होगी। वहीं इनकी लाइफसाइकिल 15 सालों तक होगी। भारत में माइक्रोडॉट्स मैन्यूफैक्चरर कम के कम 10 अल्फा न्यूमरिक करैक्टर इस्तेमाल करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2.14 लाख वाहन हर साल वाहन चोरी

7 of 7
car theft
2016 के आकड़ों के मुताबिक 2.14 लाख वाहन हर साल वाहन चोरी होते हैं और अकेले दिल्ली में ही 38,664 वाहनों की चोरी होती, जो सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में 34,480 और महाराष्ट्र में 22,435 वाहन चोरी होते हैं। वहीं पुलिस केवल माह में चोरी हुए केवल 30 वाहन ही खोज पाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें