फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली MG ZS EV की हुई डिलीवरी, MG Motor India ने EESL ईईएसएल को सौंपी पहली इलेक्ट्रिक कार

Mon, 27 Jan 2020 08:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
MG ZS EV delivery to EESL - फोटो : social media
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने हाल ही लॉन्च हुई अपनी पहली Electric Car (इलेक्ट्रिक कार) MG ZS EV सोमवार को सबसे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Energy Efficiency Services Limited (EESL) एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज (ईईएसएल) को सौंपा। बता दें कि EESL ने 5 MG ZS EV गाड़ियों का ऑर्डर दिया है। MG Motor ने इनमें से पहली कार EESL को सौंपी है। इस गाड़ी का इस्तेमाल प्रमुख सरकारी अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही देश की पहली MG ZS EV की डिलीवरी हो गई है। आने वाले दिनों में कंपनी अन्य लोगों को भी इसकी डिलीवरी करेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
MG मोटर की इलेक्ट्रिक कार ZS EV Tata Motors (टाटा मोटर्स), Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) और Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) जैसी कंपनियों की उस श्रेणी में शुमार हो गई है, जिनकी गाड़ियों का इस्तेमाल कर महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारी प्रदूषण को कम करने में सहायता कर रहे हैं। साल 2030 तक सड़क पर ज्यादा इलेक्ट्रिक कार लाकर प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य के लिए प्रमुख सरकारी अधिकारी ऐसे वाहनों का उपयोग करेंगे। 

MG Motor का कहना है कि भारत की पहली ऑल इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी, MG ZS EV को लॉन्च करना, स्वच्छ और पर्यावरण उन्मुख भविष्य के लिए कार निर्माता की दूरदर्शिता का हिस्सा है, और भारतीय सड़कों पर और भी इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए सरकार के हालिया प्रोत्साहन का समर्थन करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
MG ZS EV India - फोटो : Social Media
देश में मोबिलिटी के भविष्य और इसमें एमजी मोटर इंडिया जैसी मोटर वाहन कंपनियों की भूमिका पर बोलते हुए, EESL के एमडी सौरभ कुमार ने कहा, "भारत में मोबिलिटी का भविष्य बिजली और टिकाऊ है। यह देखकर खुशी होती है कि एमजी मोटर इंडिया जैसी निजी कंपनियां सरकार के ईवी विजन को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कदम उठा रही हैं। ईवी को अपनाने से कई लाभ होते हैं, जैसे वायु प्रदूषण कम करना और महंगे जीवाश्म ईंधन पर कम निर्भरता। पांच ज़ेडएस ईवी की हमारी खरीद पर्यावरण की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हम इस बेड़े को और विस्तारित करने और अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के अवसरों को खोजते रहेंगे।" 

4 of 6
MG ZS EV India Launch - फोटो : Social Media
MG Motor India के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, "हम सरकार के समर्थन के लिए आभारी हैं और इस बात से खुश हैं कि देश में हमारा पहला ईवीएस उत्पाद ZS EV सरकारी विभागों को भी आकर्षित कर रहा है। ZS EV का लॉन्च देश में स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और पर्यावरण अनुकूल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का समर्थन करता है। ZS EV एक आकर्षक कीमत पर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और तकनीकी क्षमताओं के साथ आता है और हमें विश्वास है कि यह स्थायी मूल्य प्रस्ताव पूरे भारत में और ज्यादा उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।" 
विज्ञापन

5 of 6
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

MG Motor India एक 5-चरण के चार्जिंग इकोसिस्टम को स्थापित कर रहा है जिसका उद्देश्य अपने ईवी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना है। प्रत्येक जेडएस ईवी किसी भी 15 एम्पियर सॉकेट पर चार्ज करने के लिए एक ऑन-बोर्ड केबल के साथ आता है। कार निर्माता अपने ग्राहकों के घरों/कार्यालयों में एक एसी फास्ट चार्जर भी स्थापित करेगा। कार निर्माता चुनिंदा एमजी शोरूमों पर एक डीसी सुपर-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी स्थापित कर रहा है, जिका लाभ 24x7 उठाया जा सकता है, और आरएसए (सड़क के किनारे सहायता) के साथ चार्ज-ऑन-द-गो प्रदान करने के अलावा, मुख्य मार्गों के साथ चुनिंदा सैटेलाइट शहरों में एक विस्तारित चार्जिंग नेटवर्क बनाने की इसकी योजना है। सुपर-फास्ट डीसी चार्जर्स (50 kW) के माध्यम से, ज़ेडएस ईवी 50 मिनट के भीतर 80% बैटरी क्षमता तक पहुंच जाएगा, जबकि घरों में स्थापित एसी फास्ट चार्जर्स को एक पूर्ण चार्ज के लिए लगभग 6-8 घंटे लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

बंपर बुकिंग

कार निर्माता ने 27 दिनों में 2,800 से अधिक बुकिंग प्राप्त करते हुए, इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त की है। ज़ेडएस ईवी के लिए प्राप्त बुकिंग की संख्या 2019 में भारत में बेची जाने वाली ईवी कारों की कुल संख्या से बढ़ गई है। एमजी मोटर इंडिया ने 5 शहरों - दिल्ली/एनसीआर, अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलोर, और हैदराबाद में ज़ेडएस ईवी की बिक्री शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें